सड़क किनारे…ऐसे छोले-भटूरे नहीं खाए होंगे! देसी घी में बनते हैं, 40 सालों से स्वाद बरकरार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अनिल राठी/फरीदाबाद: अगर आप छोले भटूरे के शौकीन हैं तो फरीदाबाद में यह दुकान आपकी फेवरेट हो सकती है. आंवले का अचार, धनिये की चटनी, प्याज और खीरा के साथ गरमागरम छोले भटूरे, सुनकर ही मुंह में पानी आ जाए. आपको भी ये लाजवाब छोले भटूरे खाने हैं तो फरीदाबाद के बल्लभगढ़ मेन बाजार में रेहड़ी पर बाबू के छोले भटूरे की दुकान पर पहुंच जाइए.

बाबू के छोले भटूरे देसी घी से तैयार होते हैं और इसका स्वाद ऐसा है कि एक बार चखा तो हमेशा लोग याद रखते हैं. बाबू ने बताया कि यह उनका पुश्तैनी काम है और 40 सालों से वह इस काम को करते आ रहे हैं. अब आगे उनके बच्चे भी इसी काम में निपुण हो गए हैं. बाबू के छोले भटूरे इतने मशहूर हैं कि सुबह 8:00 बजे से रेहड़ी पर लोगों लाइन लग जाती है. महज 2-3 घंटों में ही सारे छोले भटूरे बिक जाते हैं.

बाबू ने बताया कि वह होम डिलीवरी नहीं देते हैं, जिसको भी छोले-भटूरे खाने होते हैं, वह दुकान पर ही आता है. स्ट्रीट फूड के दीवाने बाबू के छोले-भटूरे खाने के लिए दूर-दूर से आते हैं. उनका कहना है कि देसी घी से बने छोले-भटूरे की बात ही कुछ और है. इनको खाने का असली मज़ा भी रेहड़ी पर आकर ही आता है.

40 सालों से स्वाद बरकरार
खास बातचीत में बाबू ने बताया कि उनकी प्राथमिकता रहती है कि छोले भटूरे में जो स्वाद 40 साल पहले आता था, वही स्वाद आगे भी बरकरार रहे. यही स्वाद उनकी खासियत है. सालों से ग्राहक इसी स्वाद के लिए आज भी इंतज़ार करके छोले भटूरे खाने आते हैं, तो एक बार इस स्वाद के लिए बाबू छोले भटूरे जरूर खाने चाहिए.

.

FIRST PUBLISHED : June 03, 2023, 13:40 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें