‘जॉब में जिंदगी बर्बाद मत करो’,22 साल की उम्र में करोड़पत‍ि बने लड़के की सलाह, बताई पैसे कमाने की ट्रिक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


9 To 5 Job Waste Of Time: हर किसी की ख्‍वाह‍िश खूब पैसा कमाने की होती है, ताकि वह अपने सपने पूरे कर सके. इसके लिए लोग जीतोड़ मेहनत करते हैं. कई-कई घंटे काम करते हैं. लेकिन एक लड़का सिर्फ 22 साल की उम्र में करोड़पत‍ि बन गया. पहले वह भी नौकरी करता था लेकिन अचानक उसकी जिंदगी ऐसी बदली कि वह यंगेस्‍ट मिलेनियर्स की लिस्‍ट में आ गया. उसका दावा है कि जो लोग 9 से 5 की नौकरी करते हैं, वो नासमझी से अपनी जिंदगियां बर्बाद कर रहे हैं. उसने कुछ ट्रिक बताई है, जिसकी मदद से लोग खूब पैसे कमा सकते हैं.

ऑस्‍ट्रेलिया में रहने वाले इस खुशकिस्मत लड़के का नाम कैम मोआर (Cam Moar)है. उसने अपनी नौकरी छोड़ दी और ई-कॉमर्स बिजनेस की शुरुआत की और 22 साल की उम्र में ही कामयाबी उसके कदम चूमने लगी. पैसा कमाने के लिए उसे नौकरी की जरूरत नहीं बल्कि पैसा खुद उसके पास चलकर आ रहा है. अब दूसरों को भी जॉब न करने की सलाह दे रहा है. उसकी जिंदगी मजे में कट रही है. वह छुट्टियों का आनंद लेता है. उसका दावा है कि कोई भी यह तरीका अपनाकर करोड़पत‍ि बन सकता है.खुशी-खुशी जीवन ब‍िता सकता है.

Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें