क्‍या आपने चखी है इंजीनियर बाटी वाला की ‘पनीर बाटी’, स्वाद ऐसा कि चाटते रह जाएंगे उंगलियां! जानें लोकेशन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ऋषभ चौरसिया/लखनऊः बाटी चोखा बिहार और झारखंड का लोकप्रिय व्यंजन है. हालांकि अब देश के अन्य शहरों में भी इसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं. बाटी को सत्तू की स्टफिंग से तैयार किया जाता है. जबकि चोखा बैगन और आलू के मिश्रण से बनता है. बाटी में इस्‍तेमाल होने वाला सत्तू भुने हुए चने से तैयार होता है. वहीं, यूपी की राजधानी लखनऊ में भी बाटी चोखा की खूब धूम है. खासकर पनीर बाटी के तो लोग दीवाने हैं.

दरअसल लखनऊ के अलीगंज में ‘इंजीनियर बाटी वाला’ (Engineer Bati Wala Aliganj Lucknow) की दुकान काफी चर्चित है. इस दुकान की सत्तू बाटी के साथ पनीर बाटी बेहद स्वादिष्ट है. इस दुकान पर बाटी को देसी तरीके से आग पर सेका जाता है. बाटी के मजा का सत्तू की स्‍टफिंग खास बनाती है.

इंजीनियर बाटी वाला की ऐसे हुई शुरुआत
इंजीनियर बाटी वाला के मालिक अरुण कुमार ने बताया कि मैं आईटी कंपनी में अभी जॉब करता हूं और साथ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा हूं. इस बीच महंगाई को देखते हुए खयाल आया कि सबको सरकारी नौकरी मिल नहीं सकती है, लिहाजा अपना अपना कुछ स्टार्ट करें और दूसरों को भी रोजगार भी दें. जबकि डोमिनोज और एमबीए चायवाला समेत कई कंपनियों की कहानी भी प्रेरित करती है. यहीं से मैंने ‘इंजीनियर बाटी वाला’ बाटी और चोखा का बिजनेस शुरू किया. बाटी के साथ मेरा पुराना रिश्‍ता है. दरअसल गांव में दोपहर या फिर शाम के समय दोस्तों संग बाटी चोखा की ही पार्टी होती थी.

बाटी चोखा बनाने में थे एक्सपर्ट
अरुण ने बताया कि उनको बाटी चोखा बहुत बेहतरीन बनाना आता था. जबकि यह ऐसा बिजनेस भी था जो सबसे कम पैसे में स्टार्ट हो सकता था. साथ ही बताया कि मैं बाटी में सत्तू से लेकर चोखा तक की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं करता हूं. बाटी को देसी अंदाज में सेकते हैं, तो चोखा को तेल के इस्तेमाल से तैयार करते हैं. आखिरी में परोसने के समय देसी घी और अमूल के मक्खन में बाटी को डूबा कर देते हैं. अरुण के मुताबिक, पनीर बाटी 40 रुपये, घी बाटी 30 रुपये और बाटी चोखा सादा 25 रुपये प्रति प्‍लेट है. यह दुकान सुबह 11 बजे से रात्रि 11 बजे तक खुली रहती है.

ऐसे पहची इंजीनियर बाटी वाला के यहां
अगर आप भी इंजीनियर बाटी वाला की बाटी और चोखा का लुफ्त उठाना चाहते हैं, तो आप को अलीगंज सेक्टर-एल, आईएएस बड़ी के सामने आना होगा. आप चारबाग रेलवे स्टेशन से ऑटो, कैब और अपने निजी वाहन से आसानी से अलीगंज आ सकते हैं.

.

FIRST PUBLISHED : June 03, 2023, 12:58 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें