Job Alert: MP के अस्पतालों में होने वाली है ताबड़तोड़ भर्तियां, 104 डॉक्टर समेत मिलेंगे 72 मेडिसिन एक्सपर्ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



आदित्य तिवारी/भोपाल.मध्य प्रदेश में जून के पहले हफ़्ते तक 104 चिकित्सकों के साथ-साथ 72 मेडिसिन विशेषज्ञों की पोस्टिंग हो सकती है. इनमें से ज्यादातर डॉक्टरों को जिला अस्पतालों में भेजा जाएगा. इसके बाद बचे हुए डॉक्टरों की पोस्टिंग सिविल हॉस्पिटल या फिर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करवाई जा सकती है. मध्य प्रदेश में पहली बार लोक सेवा आयोग के जरिए डॉक्टरों की डायरेक्ट पोस्टिंग की जा रही है. इस कदम से ओपीडी और भर्ती रोगियों के लिए काफी सहूलियत हो सकेगी.

मध्य प्रदेश के जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मेडिकल विशेषज्ञके647 पद स्वीकृत हैं. लेकिन सिर्फ 112 ही पोस्टेड है. अस्पतालों में मात्र 17 प्रतिशत चिकित्सकों से काम चलाया जा रहा हैं. मेडिसिन विशेषज्ञों के साथ-साथ आंखों के इलाज के लिए 20 और कान एवं गला रोग के 12 विशेषज्ञों की पोस्टिंग करवाई जाएगी. क्योंकि आई स्पेशलिस्ट के वर्तमान में 129 में से सिर्फ 19 और कान, नाक, गला रोगों के लिए 86 में से सिर्फ 9 ही पद भरे हैं.

एक्सपर्ट्स के 3618 पोस्ट में से कुल 2404 पद खाली
इसी के साथ प्रदेश में मौजूदा वक्त में एक्सपर्ट्स के 3618 पोस्ट में से कुल 2404 पद खाली हैं. मात्र प्रमोशन के जरिए मौजूदा पोस्ट को भरना मुमकिन नहीं है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा जानकारी मिली है कि पहला पड़ाव पूर्ण होते ही एक बार फिर से नए तरह से एक्सपर्ट्स की डायरेक्ट पोस्टिंग करवाई जाएगी. एक्सपर्ट्स की कमी के चलते ओपीडी में रोगियों कीलंबी लाइन लगी हुई है. यहीं नहीं जिला अस्पतालों में तो ये हालत है कि कई जगहों पर मेडिसिन का मात्र एक ही एक्सपर्ट मिल पाता है.

 

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें