
नई दिल्ली. Delhi University SOL: दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) के नए अकादमिक सत्र में एडमिशन लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है. दरअसल, एसओएल इस साल सत्र 2023-24 के लिए साइकोलॉजी ऑनर्स और कंप्यूटर साइंस के नए कोर्स लाने की तैयारी में है. पिछले साल एसओएल ने 28 साल बाद कई कोर्स शुरू किए थे. इसमें 6 नए नए अंडरग्रैजुएट और पोस्टग्रैजुएट कोर्स शामिल थे. बता दें कि इससे पहले पांच यूजी और पांच पीजी कोर्स एसओएल की शुरुआत से चल रहे थे.
गौरतलब है कि नए कोर्स शुरू करने के क्रम में इस साल एसओएल साइकोलॉजी ऑनर्स और कंप्यूटर साइंस शुरू करने की तैयारी में है. इन कोर्स को शुरू करने के लिए डिस्टेंस एजुकेशन बोर्ड (डीईबी) की मंजूरी लेना जरूरी है. मीडिया रिपोर्ट की माने तो डीयू में साइकोलॉजी ऑनर्स कोर्स की बहुत ज्यादा डिमांड है, ऐसे में यहां पर सीटों को बढाने की आवश्यकता है. इसी को ध्यान में रखते हुए बीए साइकोलॉजी ऑनर्स कोर्स शुरू करने की तैयारी है. एक बार यूजीसी के डिस्टेंस एजुकेशन ब्यूरो (डीईबी) से मंजूरी मिलने के बाद कोर्स के लिए एडमिशन शुरू किए जा सकेंगे.
कंप्यूटर लैब की होगी जरूरत
सभी कोर्स शुरू होने के साथ कंप्यूटर साइंस को भी बीए में जोड़ा जा रहा है. ऐसे में कंप्यूटर लैब की आवश्यकता होगी. क्योंकि साइकोलॉजी में सीटों की कोई सीमा नहीं होगी, मगर बीए में कंप्यूटर साइंस के कॉम्बिनेशन के लिए एक निश्चित लिमिट में सीट रखनी होगी क्योंकि इसके लिए कंप्यूटर लैब की जरूरत भी होगी.
ये भी पढ़ें-
Top Colleges in India: गूगल में चाहिए नौकरी, तो भारत के इन कॉलेजों से करें पढ़ाई
इंडियन एयरफोर्स में भर्ती होने का सुनहरा मौका, AFCAT 2 के लिए 30 जून तक करें रजिस्ट्रेशन
जुलाई से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
डीयू के 67 कॉलेजों में से 17 कॉलेज साइकोलॉजी और एप्लाइड साइकोलॉजी पढ़ाते हैं. यह चार साल का यूजी प्रोग्राम है. इसके लिए रजिस्ट्रेशन जुलाई में शुरू होने की उम्मीद है.
.
Tags: Delhi University, Education news, Exam news
FIRST PUBLISHED : June 03, 2023, 11:21 IST








