बड़ा चमत्कारी है ये हरा पौधा, दूर होगी आर्थिक तंगी, घर आएगी धन दौलत, सुख-समृद्धि – News18 हिंदी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

मोरपंखी का पौधा घर के लिए बेहद शुभ माना जाता है.
इसका मनुष्य के जीवन पर गहरा और सकारात्मक प्रभाव पड़ता है.

Vastu Tips ps of Morpankhi : मनुष्य के जीवन में आ रही कई परेशानियों के लिए ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में अनेक सरल और सटीक उपाय बताए गए हैं. इन उपायों से व्यक्ति अपने जीवन की धन संबंधी, भाग्य संबंधी, बीमारी संबंधी, सफलता संबंधी जैसी अनेक समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं. पौधे मनुष्य के जीवन में अहम भूमिका निभाते हैं. फिर चाहे बात बागवानी की हो या किसी तरह के ज्योतिषी या वास्तु के उपाय की. आज के इस आर्टिकल में भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा बता रहे हैं एक खास हरे रंग के पौधे के बारे में, जिससे आपके घर में धन, वैभव और सुख-समृद्धि का आगमन हो सकता है.

कौन सा है वह पौधा

हरे रंग का बेहद आकर्षक दिखने वाला ये पौधा वास्तु शास्त्र में विशेष महत्व रखता है. इस पौधे को आम भाषा में मोरपंखी कहा जाता है. मोरपंखी ना सिर्फ घर की सुंदरता को बढ़ाता है बल्कि मनुष्य के जीवन में आ रही अनेक समस्याओं से भी छुटकारा दिला सकता है.

यह भी पढ़ें – भाग्य चमका सकती है तुलसी की लकड़ी, नहाने के पानी में डालें फिर देखें कमाल, जानें किस दिन करें इस्तेमाल

घर में मोरपंखी लगाने के फायदे

वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आप अपने घर में मोरपंखी का पौधा लगाते हैं तो इससे आपका घर सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहता है. वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि यदि जोड़े से मोरपंखी का पौधा लगाया जाए तो उस घर में मौजूद सभी सदस्यों की बुद्धि में तीव्र विकास हो सकता है. मोरपंखी का पौधा परिजनों में एकाग्रता विकसित करता है. इसके अलावा इस पौधे को लगाने से बच्चों का दिमाग भी तेज होता है.

दूर होगी आर्थिक तंगी

वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति आर्थिक तंगी से गुजर रहा है तो उसे अपने घर की उत्तर दिशा में मोरपंखी का पौधा लगाना चाहिए. ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आपके घर में धन आगमन के रास्ते खुलते हैं. जिससे आपकी आर्थिक तंगी दूर हो सकती है.

यह भी पढ़ें – कुंडली में कमजोर है शुक्र ग्रह, मजबूत करने के लिए करें 3 उपाय, भूलकर भी ना करें ये 4 काम

कर्ज से मिलती है मुक्ति

वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आपने किसी से कर्जा लिया हुआ है या फिर आपके द्वारा लिया गया लोन खत्म नहीं हो रहा है तो ऐसे में आप घर में मोरपंखी का पौधा लगाएं. इस उपाय से आपके ऊपर चढ़ा कर जा उतर जाएगा और आपके दिमाग में बना तनाव भी धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Religion, Vastu tips

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें