
हाइलाइट्स
आनंद महिंद्रा भी कर चुके है Tulip turbine की तारीफ
ग्रीन एनर्जी प्रोड्यूज करने का सबसे सस्ता विकल्प है ये
टरबाइन का कनेक्शन बैटरी के साथ किया जाता है, जहां बिजली स्टोर होती है
नई दिल्ली. महंगाई ने लोगों का दम फुलाया हुआ है. पेट्रोल-डीजल की कीमत जहां हर रोज बढ़ रही है. वहीं बिजली और गैस के दाम हर महीने बढ़ते हैं. ऐसे में अगर हम आपसे कहें कि, आपको जिंदगी भर फ्री में बिजली केवल एक बार के इंवेस्टमेंट में मिल सकती है, तो आपको आश्चर्य होगा. लेकिन ये एक दम सच है. क्योंकि यहां हम आपको Tulip turbine के बारे में बताने जा रहे है जो कि, एक बार घर की छत पर लगा दी जाए, तो जीवन भर आपको फ्री में बिजली मिलेगी.
आनंद महिंद्र कर चुके है इसकी तारीफ – महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने एक बार अपने ट्विटर अकाउंट से Tulip turbine का वीडियो शेयर किया था।
यह भी पढ़ें : गर्मी पर छिड़किए नमक! आसान सी ट्रिक से एसी बन जाएगा कूलर और कमरा बन जाएगा शिमला
जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था कि, अक्सर सोचते हैं कि पारंपरिक टरबाइन के लिए इतनी सारी जमीन और ऊंचाई पर उन्हें लगाना, आखिर कितना सस्टेनबल है? ऊर्जा पैदा करने के कई तरीकों का स्वागत करना चाहिए.
कैसे काम करती है Tulip Turbine
ये टरबाइन इंस्टाल करने में काफी आसान है. इसके छोटे साइज की वजह से इसे जमीन पर न लगा कर घर की छत या दीवारों पर लगाया जा सकता है. बिजली उत्पन्न करने के लिए इसमें दो पंख होते हैं जो कि, सामान्य हवा चलने पर टरबाइन को घुमाते हैं. Tulip turbine बेहद कम कीमत और लागत पर ग्रीन एनर्जी उत्पन्न करती है और इसमें साल दर साल आने वाला खर्च भी नहीं होता.
बिजली कहा होती है स्टोर
Tulip turbine का कनेक्शन बैटरी में दिया जाता है. जब टरबाइन घूमती है, तो बिजली उत्पन्न होती है. ये बिजली बनकर बैटरी में स्टोर की जा सकती है और जरूरत के समय में इसका यूज किया जा सकता है. आपको बता दें ये विंड टरबाइन कई रंग में आती है, जिनको आप कलर थीम के हिसाब से चुन सकते हैं.
.
Tags: Costly electricity, Electricity, Electricity Bills, Electricity generation, Electricity problem, Free electricity
FIRST PUBLISHED : June 03, 2023, 11:07 IST








