जब पर्यटकों का पीछा करने लगे टाइगर, वाहन पकड़कर झूलते दिखे, दिल दहला देने वाला Video

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जंगल सफारी का मजा तभी है, जब जानवरों को करीब से देखने को मिले. लेकिन सोच‍िए कि टाइगर, हाथी और राइनो जैसे यही जानवर अगर आपके बिल्‍कुल करीब आ जाएं तो क्‍या होगा? सोचकर कलेजा कांप उठता है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें टाइगर टूरिस्‍टों का पीछा करते हुए नजर आ रहे हैं. क्‍ल‍िप देखकर आपका भी दिल दहल जाएगा.

ट्विटर पर @Bellaasays2 एकाउंट से यह वीडियो शेयर किया गया है. आप देख सकते हैं कि जंगल सफारी के लिए निकले पर्यटक एक बस से गुजर रहे हैं. तभी उनकी बस एक ऐसी जगह पहुंच जाती है, जहां कई सारे टाइगर बैठे हुए हैं. बस को अपने करीब आते देख टाइगर अलर्ट हो जाते हैं और उनकी ओर कूच कर देते हैं. कुछ तो बस को पकड़कर खड़े हो जाते हैं. उसके साथ चलने लगते हैं. सोच‍िए अगर आप अंदर होते तो आपका क्‍या हाल होता. मगर इसमें बैठे लोगों को बिल्‍कुल भी डर नहीं लग रहा है. शायद उन्‍हें पता हो कि टाइगर ट्रेंड हैं और हमला नहीं करेंगे.

Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें