सहरसा के नील आर्यन ठाकुर बने मिस्टर पेसिफिक यूनिवर्स विनर, अब बॉलीवुड में दिखेगी धमक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



मो. सरफराज आलम/सहरसा. बिहार के सहरसा जिले के कहरा प्रखंड क्षेत्र के चैनपुर गांव के रहने वाले नील आर्यन ठाकुर ने दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में आयोजित मिस्टर पैसिफिक यूनिवर्स 2023 का खिताब अपने नाम किया है. वो इस प्रतियोगिता में कई देशों के मॉडल्स को पछाड़ते हुए विनर बने. नील आर्यन यह खिताब जीतने वाले पहले एशियाई बने हैं. इससे पहले, पिछले साल नील आर्यन ने ‘रूबरू मिस्टर इंडिया 2022’ का टाइटल जीता था.

नील आर्यन की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी, भागलपुर से हुई है. इसके बाद, इटली के मिलान से उन्होंने इंडस्ट्रियल डिजाइन से ग्रैजुएशन किया. जबकि, मुबंई से उन्होंने एमबीए किया है. इसके बाद नील ने मुंबई में ही रह कर फैशन मॉडलिंग और अभिनय के क्षेत्र में आगे बढ़ने का निर्णय लिया. इसमें उन्हें धीरे-धीरे सफलता मिलने लगी. पिछले साल उन्होंने रूबरू मिस्टर इंडिया वर्ल्ड वाइड 2022 का खिताब जीता था. नील आर्यन यह खिताब जीतने वाले बिहार के पहले युवा थे.

नील कई एड फिल्म के अलावा मिस यूनिवर्स हरनौत कौर संधू के साथ म्यूजिक एल्बम में भी काम कर चुके हैं. वो थिएटर से भी जुड़े रहे हैं.

श्रम संसाधन विभाग के प्रशिक्षण डायरेक्टर हैं पिता

नील आर्यन के पिता अरुण कुमार ठाकुर श्रम संसाधन विभाग पटना में प्रशिक्षण के डायरेक्टर हैं. नील की इस सफलता ने सहरसा के चैनपुर गांव को सुर्खियां में ले आया है. नील बताते हैं कि उनकी इस कामयाबी के पीछे उनके परिवार का काफी सहयोग है. उन्होंने कहा कि अब वो बॉलीवुड में एंट्री की तैयारी कर रहे हैं. वो किसी बड़े कलाकार के साथ काम करना चाहते हैं. फिल्मी दुनिया में जाने का उनका सपना रहा है. अब वो इसे पूरा करेंगे.

नील के चचेरे दादा चंदन ठाकुर, चाचा मनोज कुमार ठाकुर, भाई उज्जवल कुमार ठाकुर सहित गांव के लोगों ने बताया कि जब संतान को सफलता मिलती है, तो गर्व महसूस होता है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें