PHOTOS: ओडिशा बालासोर ट्रेन दुर्घटना के बाद चारों तरफ चीख-पुकार, देखें दर्दनाक हादसे की खौफनाक तस्वीरें

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


शनिवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने दुर्घटना स्थल का दौरा किया. वहीं प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने अश्विनी वैष्णव से बात की और हालात का जायजा लिया. दुर्घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है. NDRF, ODRAF और दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजूद हैं. (फोटो PTI)

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को घोषणा की कि उन्होंने ट्रेन के पटरी से उतरने की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं. मंत्री ने ANI से बात करते हुए कहा ‘दुर्घटना दुर्भाग्यपूर्ण थी, और उनके मंत्रालय को घटना की सूचना दिए जाने के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू हुआ.’ (फोटो PTI) उन्होंने इससे पहले घटना को लेकर कहा था कि ‘बहुत ही बड़ी घटना है, सभी दिवंगत आत्माओं के साथ हमारी प्रार्थना है, हमारी सभी विभागों की टीमें मौजूद है. सभी जगह से मोबालाईजेशन किया है, उन सभी परिवारों के साथ मेरी प्रार्थना है, जिन्होंने इस दुर्घटना में अपनों को खोया है.’ (फोटो PTI) बता दें कि मृतकों के परिजनों के लिए रेल मंत्रालय ने मुआवजे का एलान किया है. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए 2 लाख रुपए और मामूली चोटों वाले लोगों के लिए 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. (फोटो ANI) दुखद रेल हादसे के मद्देनजर, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक दिन के राजकीय शोक का आदेश दिया है. आज पूरे राज्य में कोई उत्सव नहीं मनाया जाएगा. गौरतलब हो कि टक्कर इतनी भयानक थी कि यात्रियों को ले जा रही कोरोमंडल एक्सप्रेस (12841) के 10 से 12 डिब्बे बेपटरी हो गए. (फोटो ANI) वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने ओडिशा में हुई ट्रेन दुर्घटना पर दुख जताया. पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतक के परिजनों के लिए दो-दो लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000-50,000 रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की. (फोटो ANI)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें