बहन की मौत से सदमे में आया भाई, जलती चिता में कूद पड़ा, 30 घंटे बाद ही दुनिया को कहा अलविदा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

भीलवाड़ा के बागोर थाना इलाके की है घटना
युवक के चिता में कूद जाने से मोक्षधाम में हड़कंप मच गया
युवक को पहले भीलवाड़ा और बाद में उदयपुर भर्ती कराया गया था

राहुल कौशिक.

भीलवाड़ा. राजस्थान के भीलवाड़ा (Bhilwara) में भाई बहन के अटूट प्रेम (Unbreakable love) की बानगी के साथ ही दिल को दहला देने वाला हादसा सामने आया है. यहां चचेरी बहन की मौत से सदमे में आया भाई उसके अंतिम संस्कार के समय जलती चिता में कूद गया. इससे वह बुरी तरह से जल गया. लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने जैसे-तैसे करके उसे चिता में से निकाला. बाद में उपचार के लिए उसे पहले भीलवाड़ा भर्ती कराया गया. वहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर उदयपुर रेफर कर दिया गया. लेकिन वहां शुक्रवार रात को इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया. मामला भीलवाड़ा जिले के बागोर थाना इलाके से जुड़ा है.

घटना के प्रत्यक्षदर्शी मृतका के परिजन हीरालाल भील ने बताया कि मांकियास निवासी सुखदेव के चाचा की बेटी की मौत हो गई थी. इससे सुखदेव सदमे में आ गया. वह गुमशुम हो गया. गुरुवार को उसका अंतिम संस्कार किया गया था. मोक्ष धाम में चिता को अग्नि देने के बाद परिवार के लोग और अन्य रिश्तेदार वहां बैठे थे. इसी दौरान सुखदेव पहले बाथरूम करने गया. उसके बाद अचानक बहन की जलती हुई चिता में कूद गया.

आपके शहर से (भीलवाड़ा)

उदयपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम
यह देखकर वहां मौजूद लोग हक्के-बक्के रह गए. लोगों ने आनन-फानन में सुखदेव भील को जलती हुई चिता से बाहर निकाला. लेकिन तब तक सुखदेव बुरी तरह से जल गया. बाद में उसको तत्काल भीलवाड़ा के जिला अस्पताल ले जाया गया. वहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार देकर उदयपुर रेफर कर दिया गया. उदयपुर में शुक्रवार रात को इलाज के दौरान सुखदेव भील की मौत हो गई.

परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़
परिजनों ने बताया कि दोनों भाई बहन में बेहद प्रेम था. बहन की मौत की खबर सुनते ही सुखदेव ने चुप्पी साध ली थी. परिजन बेटी की मौत से उबर ही नहीं पाए थे परिवार के जवान बेटे की मौत के बाद तो उनका और बुरा हाल हो गया. इस हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया. पुलिस ने सुखदेव के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे उसके परिजनों को सौंप दिया है. ग्रामीण पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने में लगे हुए हुए हैं.

Tags: Bhilwara news, Love, Rajasthan news, Relationship

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें