अपने ऊपर चाकू से हुए हमले पर किताब लिख रहे हैं सलमान रुश्दी, कहा- ‘यह मेरे लिए आसान नहीं’

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


वॉशिंगटन: भारतीय मूल के लेखक सलमान रुश्दी (Salman Rushdie) अपने ऊपर हुए हमले को लेकर एक किताब लिख रहे हैं. बता दें कि पिछले साल रुश्दी पर न्यूयॉर्क (Newyork) में मंच पर चाकू से हमला किया गया था. हमले के परिणामस्वरूप उनकी एक आंख की रोशनी चली गई थी. उन्होंने ब्रिटेन (Britain) में चल रहे एक कार्यक्रम के दौरान ज़ूम मीटिंग के माध्यम से यह बात कही.

द गार्जियन ने सलमान रुश्दी के हवाले से कहा, “मैं खुद पर हुए हमले के बारे में एक किताब लिखने की कोशिश कर रहा हूं – क्या हुआ और इसका क्या मतलब है, न सिर्फ हमले के बारे में, बल्कि इसके इर्द-गिर्द की कई चीजें भी लिखूंगा. “यह एक छोटी किताब होगी, कुछ 100 पेज होंगे. यह लिखने के लिए दुनिया की सबसे आसान किताब नहीं है, लेकिन कुछ और करने के लिए मुझे इससे आगे निकलने की जरूरत है. मुझे बस इससे निपटना होगा.’

हे फेस्टिवल नामक कार्यक्रम में, सलमान रुश्दी ने अपनी हालिया पुस्तक विक्ट्री सिटी के लिए गद्य पदक प्राप्त किया. विक्ट्री सिटी के बारे में बात करते हुए रुश्दी ने कहा, “ऐसा लगता है कि ज्यादातर लोग किताब को पसंद करते हैं और यह बहुत मायने रखता है.” रुश्दी ने यह भी कहा कि वह इस किताब को लेकर सकारात्मक रिव्यु से संतुष्ट हैं. यह किताब उनपर हुए हमले के बाद प्रकाशित हुई है.

सलमान रुश्दी को पिछले साल अगस्त में चाकू मार दिया गया था जब वह संयुक्त राज्य अमेरिका में एक पब्लिक लेक्चर देने वाले थे. रुश्दी को चाकू मारने वाले हादी मटर पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया गया था. चाकू के हमले और एक आंख की रोशनी चली जाने के बाद रुश्दी को लगभग छह सप्ताह अस्पताल में बिताने पड़े. रुश्दी के लिए कथित तौर पर टाइप करना मुश्किल हो गया है क्योंकि वह हाथ की चोटों से पीड़ित थे जिसके कारण उनकी कुछ उंगलियों को कुछ फील नहीं होता.

सलमान रुश्दी की एक आंख की रोशनी गई, एक हाथ ने भी काम करना किया बंद

सलमान रुश्दी 1988 में अपनी पुस्तक द सैटेनिक वर्सेज के प्रकाशन के बाद लगभग 10 वर्षों तक छिपे रहे, जिसके परिणामस्वरूप उनके खिलाफ एक फतवा जारी किया गया था. पुस्तक के इस्लाम विरोधी होने के आरोपों को लेकर कई विरोध हुए. रुश्दी को जान से मारने की धमकियां मिलीं, और ईरान के तत्कालीन नेता अयातुल्ला रुहोल्लाह खुमैनी ने लेखक की हत्या का आह्वान किया और उनके सिर काटने पर $3 मिलियन (24 करोड़ से अधिक) का ‘इनाम’ घोषित किया.

Tags: Book, Salman Rushdie, Wo

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें