AC में गैस भराने के नाम पर होती है लूट, सचमुच खत्म हुई है या नहीं, घर बैठे ऐसे करें पता!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

AC में छोटी-मोटी खराबी आती रहती है. लेकिन, कई बार छोटी-मोटी दिक्कतों को ठीक करने के बाद भी मैकेनिक लोगों से कह देते हैं कि एसी की गैस लीक हो रही है. इसी वजह से कूलिंग ठीक नहीं हो रही. जबकि ऐसा सचमुच नहीं होता. यानी कई बार मैकेनिक लोगों को धोखा देने की कोशिश करते हैं. ऐसे में हम यहां आपको कुछ तरीके बताने जा रहे हैं, जिनसे आप घर बैठे ही पता कर सकते हैं कि सचमुच गैस खत्म हुई है या नहीं.

01

कम ठंडा करना: AC की गैस लीक होने का सीधा असर कूलिंग पर पड़ता है. अगर तेज गर्मी में आपको अच्छी कूलिंग न मिल रही हो तो संभव है कि एसी की गैस लीक हो रही हो. ये सबसे सामान्य दिक्कतों में से एक है. (Image- Canva)

02

उमस भरी हवा: एयर कंडीशनर कमरे से गर्म हवा निकालकर इसे डीह्यूमिडफाई करते हैं. लेकिन, जब गैस लीक होती है तब इसकी डीह्यूमिडफाइंग कैपेसिटी पर असर पड़ता है और कमरे से उमस नहीं निकल पाती. (Image- ShutterStock)

03

अजीब सी आवाज: AC यूनिट से कंप्रेसर की हल्की गुनगुनाहट वाली आवाज निकलना सामान्य है. लेकिन, अगर आपको हिसिंग या अन्य तेज आवाजें सुनाई दें. तो समझ जाएं कि एसी की गैस लीक हो रही है. (Image- ShutterStock)

04

बिजली का ज्यादा बिल: अगर आपके AC से गैस लीक होगी तो आपके कंप्रेसर को ज्यादा काम करने की जरूरत होगी. ऐसे में बिजली की खपत भी बढ़ेगी और आपका बिल ज्यादा आएगा. (Image- ShutterStock)

05

इवेपोरेटर कॉइल पर आइस: अगर आपके एसी से गैस लीक वास्तव में हो रही होगी तो इसका स्पष्ट संकेत आपको आउटडोर यूनिट पर दिखाई देगा. अगर आपको गर्म मौसम में इवेपोरेटर कॉइल पर बनने वाले ठंढे बर्फ के क्रिस्टल दिखाई दें, तो समझ जाएं की दिक्कत है. (Image- ShutterStock)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें