शिमला. सुक्खू सरकार ने हिमाचल की जनता को राहत दी है. प्रदेश में सरसों का तेल 37 रुपये सस्ता हो गया है. सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इसकी घोषणा की है. हिमाचल प्रदेश के सरकारी राशन डिपो में अब सरसों की तेल 110 रुपये प्रति लीटर मिलेगा.
शुक्रवार को सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इसकी घोषणा करते हुए राजधानी शिमला में कहा कि प्रदेश सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लाभार्थियों को उपदान दरों पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करते हुए उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से दिये जाने वाला सरसों का तेल 110 रुपये प्रति लीटर उपलब्ध करवाने का फैसला लिया है.
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लाभार्थियों को सरसों का तेल अब पहले की तुलना में लगभग 37 रुपये प्रति लीटर सस्ता उपलब्ध होगा. सीएम ने कहा कि जून, 2023 से पहले गरीबी रेखा से नीचे लाभार्थियों को सरसों का तेल 142 रुपये प्रति लीटर और गरीबी रेखा से ऊपर के लाभार्थियों को 147 रुपये प्रति लीटर की दर से मिल रहा था. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों को राहत प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है इस दिशा में निरन्तर सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ जन हितैषी निर्णय लिये जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि उपभोक्ताओं को किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न प्रदान किए जाएं.
आपके शहर से (शिमला)

Nda Full Form: क्या है एनडीए की फुल फॉर्म, यहां पर किसे और कैसे मिलती है नौकरी

Himachal Pradesh: करसोग के समीप 100 मीटर गहरी खाई में गिरी HRTC की बस, 45 घायल

Bank Clerk Bharti 2023: कैसे बनें बैंक में क्लर्क, परीक्षा से सेलेक्शन तक, जानें सब

दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से मिले सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, शिमला के लिए रखी ये मांग

VIDEO: मंडी में घर के आंगन में दिनदिहाड़े घूमता दिखा तेंदुआ, लोगों के उड़े होश

NDA EXAM: यूपीएससी एनडीए की परीक्षा में कौन कौन से सब्जेक्ट से आते हैं सवाल

केंद्र ने रोका हिमाचल का मनरेगा का पैसा, तकनीकी सहायक और ग्रामीण रोजगार सेवकों का वेतन रुका

UPSC Result 2022: IAS पद पर चुने गए हैं 180 कैंडिडेट्स, जानिए कितनी मिलेगी सैलरी

HPBOSE: 10वीं 12वीं की परीक्षा में अनुपस्थित छात्रों के लिए होगा एग्जाम, जानें क्यों मिल रहा है दुबारा मौका

CUET Admission 2023: दिल्ली यूनिवर्सिटी जून के पहले हफ्ते में शुरू करेगी CSAS पोर्टल, दाखिले में क्या है इसका रोल

हिमाचल में प्री-मॉनसून में ‘सावन सी झड़ी’, केलांग में 14 डिग्री लुढ़का पारा, सिरमौर में गाड़ी पर लैंडस्लाइड
सीएम ने कहा कि प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 19 लाख 74 हजार 790 राशन कार्ड धारक हैं, जिन्हें 5197 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से उपदान दरों पर विभिन्न खाद्यान्न प्रदान किये जा रहे हैं.
.
Tags: Edible oil price, Himachal pradesh, Mustard Oil, Shimla News Today
FIRST PUBLISHED : June 03, 2023, 06:30 IST








