BJP नेता नित्यप्रकाश राय हत्याकांड: पत्नी और बेटी पर रखता था गंदी नजर, इसलिए दोस्त ने ही उतारा मौत के घाट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



गोरखपुर. पुलिस ने बीजेपी नेता नित्यप्रकाश राय की हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है. बीजेपी नेता की हत्या उसके ही जिगरी दोस्त दिलीप सिंह ने की थी. दरअसल, बीजेपी नेता नित्यप्रकाश अपने दोस्त दिलीप सिंह की पत्नी और बेटी पर बुरी नजर रखता था. हालांकि दिलीप सिंह ने नित्यप्रकाश को कई बार समझाया. बावजूद इसके नित्यप्रकाश अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था. ऐसे में बीते 23 मई की रात दिलीप सिंह ने नित्यप्रकाश राय को उस वक्त अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर घायल कर दिया जब वह अपने घर के बाहर बरामदे में सो रहा था. गोली लगने से घायल नित्यप्रकाश की मेडिकल कॉलेज  में इलाज के दौरान मौत हो गयी थी.

गौरतलब है कि पूरा प्रकरण गोला थाना क्षेत्र के सहडौली इलाके का था. एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने प्रेसवार्ता के दौरान हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया. एसपी साऊथ अरुण कुमार सिंह और सीओ गोला अजय कुमार सिंह ने हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई. एसएसपी के मुताबिक बीजेपी नेता की हत्या के बाद तफ्तीश में जुटी पुलिस को हत्या का शक किसी नजदीकी पर ही था. इसी को आधार बनाकर पुलिस की एसओजी व सर्विलांस टीम ने जांच शुरू की थी. मृतक के नजदीकियों में पुलिस का शक पूर्व सीआरपीएफ जवान और बीजेपी मण्डल महामंत्री दिलीप सिंह, निवासी दुबौली पर गया. ऐसे में कड़ाई से पूछताछ करने पर दिलीप सिंह ने हत्या की बात कुबूल की.

हत्यारोपी ने बताया कि उसका मित्र नित्यप्रकाश उसकी पत्नी व बेटी पर बुरी नजर रखता था. समझाने के बाद भी नित्यप्रकाश अपनी गंदी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था. ऐसे में नित्यप्रकाश को सबक सिखाने के लिए उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल लाइसेंसी पिस्टल, 4 जिन्दा कारतूस बरामद किए हैं. एसएसपी ने ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री की गुत्थी सुलझाने पर गोला पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम को 25 हजार का इनाम देने की भी घोषणा की है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें