IRCTC Tour Package: शिव भक्तों के लिए रेलवे का शानदार तोहफा, महज 18,000 रुपये में कराएगा 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

शिव भक्तों के लिए 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का शानदार मौका.
यूपी के इन स्टेशनों से कर सकेंगे बोर्डिंग.
टूर की बुकिंग ऑनलाइन की जा सकती है.

IRCTC Tour Package: पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए भारतीय रेलवे के उपक्रम आईआरसीटीसी द्वारा अलग-अलग तरह के टूर पैकेज संचालित किए जाते रहते हैं और आकर्षक स्कीम भी लॉन्च की जाती हैं. इसी कड़ी में आईआरसीटीसी शिव भक्तों को 7 ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने का मौका दे रहा है. इस पैकेज के जरिए आपको ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, द्वारिकाधीश मंदिर और नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन का मौका मिलेगा.

आईआरसीटीसी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. यह पूरी यात्रा 9 रात और 10 दिन को होगी. इस पूरे पैकेज के लिए प्रति व्यक्ति किराया 18,466 रुपये से शुरू है. इस पैकेज के लिए किराए का भुगतान आप मासिक किस्तों में भी कर सकते हैं. इस ट्रेन टूर पैकेज की शुरुआत उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से होगी. इस टूर पैकेज में आपको भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से यात्रा का मौका मिलेगा. गोरखपुर के साथ-साथ इस ट्रेन में पर्यटक बस्ती, मनकापुर, अयोध्या कैंट, बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई और ललितपुर स्टेशनों से बोर्डिंग/डिबोर्डिंग कर सकेंगे.

Tags: Indian Railways, Irctc, Tour and Travels, Tourist Destinations, Tourist Places

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें