ओवरटेक करने के चक्कर में युवा गवां रहे अपनी जान, इन बातों का रखें ख्याल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कृष्ण गोपाल द्विवेदी/बस्ती. जनपद में सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है. जिसमें प्रतिदिन तीन जिंदगियां काल के गाल में समा रही हैं. बस्ती जनपद में हो रहे सड़क हादसों में 72 प्रतिशत सड़क हादसे ऐसे हैं जो ओवरटेक करने के चक्कर में हो रहे हैं. अगर समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो ये ग्राफ आगे और बढ़ सकता है.

अगर बात सड़क हादसों के आंकड़ों की बात करें तो बस्ती जनपद में अभी तक ओवरटेकिंग के चक्कर में जनवरी से मार्च तक 130 सड़क हादसे हुए हैं. जिसमें 85 लोग काल के गाल में समा चुके हैं और ज्यादातर लोग शारीरिक रूप से कमजोर हो चूके हैं. सबसे चौकाने वाली बात तो यह है कि मृतकों में ज्यादातर युवा ही शामिल हैं. अभी हाल ही में कप्तानगंज में शादी में सम्मलित होने गया युवा और उसके चार वर्षीय पुत्र ओवरटेक कर रहा था. इस दौरान वह तेज बुलोरो की चपेट में आ गए, जिससे युवक और मासूम की मौके पर ही मौत हो गई थी.

इन बातों का रखें ध्यान

यातायात निरीक्षक कामेश्वर सिंह ने बताया कि ओवरटेक करते समय चालक को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. जिसमें किसी फ्लाईओवर, ब्रिज, मोड़ पर ओवरटेक न करे, हाई स्पीड गाड़ी को ओवरटेक न करें, ओवरटेक करते समय यह भी ध्यान दें कि आगे की गाड़ी मुड़ने के लिए इंडीकेटर तो नहीं दे रही है. साथ ही ओवरटेक करते समय हॉर्न का भी इस्तेमाल करें.

Tags: Basti news, Latest hindi news, Road accident, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें