अंजलि सिंह राजपूत/लखनऊ. अगर आप बीटेक, एमबीए और एमसीए से पढ़ाई कर रहे हैं, तो डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय आपको एक सुनहरा अवसर दे रहा है. दरअसल विश्वविद्यालय वाईबीआई फाउंडेशन के साथ मिलकर कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग भाषा पाइथन सिखाने जा रहा है. एक महीने के इस सर्टिफिकेट कोर्स के दौरान विशेषज्ञ छात्र छात्राओं को मल्टीनेशनल कंपनियों की मांग के अनुसार तैयार किया जाएगा. यह ऑनलाइन कोर्स छात्र छात्राओं के लिए निशुल्क रहेगा. इसमें शामिल होने के लिए पंजीकरण कराना होगा. विश्वविद्यालय से जुड़े साढ़े सात सौ से ज्यादा संस्थानों के छात्र छात्राएं इसमें भाग ले सकते हैं.
कुलपति प्रो. जेपी पांडेय के निर्देशन में यह सर्टिफिकेट कोर्स कराया जा रहा है. विभाग की डीन प्रो. अरूणिमा वर्मा के नेतृत्व में चार सप्ताह का यह कोर्स छह जून से ऑनलाइन शुरू होगा. पाइथन प्रोग्रामिंग विद स्टक्चर्स एंड एलगोरिदम प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विभाग की ओर से छात्र-छात्राओं को मेल किया जा रहा है, ताकि विश्वविद्यालय के ज्यादा से ज्यादा छात्र छात्राएं इसमें हिस्सा ले सकें.
इन छात्र-छात्राओं के लिए है यह कोर्स
इस ऑनलाइन कोर्स में बीटेक ( सीएसई, आईटी, ईई, ईईई, ईसी, मैकेनिकल, सिविल और केमिकल ) इंजीनियरिंग ब्रांच के अलावा एमबीए और एमसीए छात्र हिस्सा ले सकते हैं. इसके लिए छात्र छात्राओं को पंजीकरण कराना होगा, जो कि दो से छह जून तक होगा. पंजीकरण करने के लिए छात्र छात्राएं एकेटीयू की वेबसाइट देख सकते हैं. इस कोर्स के जरिए छात्र छात्राओं को देश की मल्टीनेशनल कंपनियों में प्लेसमेंट मिलना आसान हो जाएगा. जबकि इस कोर्स में छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण देने के लिए विशेषज्ञों को बुलाया जाएगा.
आपके शहर से (लखनऊ)

UP Police Constable Salary: यूपी पुलिस में कांस्टेबल की कितनी होती है सैलरी, क्या-क्या है सुविधाएं? जानें कैसे बनते हैं इंस्पेक्टर

UP PWD के 200 इंजीनियर होंगे डिमोट, डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने 13 साल बाद जीती लड़ाई

Explainer : क्या है पॉक्सो एक्ट, अगर इसमें तुरंत होती है गिरफ्तारी तो ब्रजभूषण मामले में विलंब क्यों

शादियों के मौसम में UP-बिहार सहित इन राज्यों के दूल्हे अब उतार सकेंगे दुल्हन की छतों पर हेलीकॉप्टर, जानें DGCA का नया नियम

JEECUP 2023: यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा हुई स्थगित, अभी भी कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन, 2 लाख से ज्यादा है सीटों की संख्या

मोदी मैंगो के साथ ‘मटका गोला’, ‘देसी गोला’ का भी उठा सकेंगे लुत्फ, स्वाद ऐसा कि भूल जाएंगे दशहरी

यूपी के इन इलाकों में 30 से 40 KM/HR की रफ्तार से चलेगी हवा, कई ज़िलों में अभी और बढ़ेगी गर्मी

यूपी के इन शहरों में आवास विकास के फ्लैट्स पर बंपर छूट, गाजियाबाद में ऐसे खरीदें अपना आशियाना

Lucknow University में हुआ बवाल, VC ने एक छात्र को पुलिस को सौंपा, 5 को थमाया नोटिस

नवाब सआदत अली खां ने गोमती किनारे बनवाया था खूबसूरत महल, इसमें दफन हैं कई कहानियां

PGI Lucknow: पीजीआई के NICU का वीडियो वायरल, बच्ची के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप
.
Tags: Dr. APJ Abdul Kalam, Lucknow news, University Exams, UP news
FIRST PUBLISHED : June 02, 2023, 21:20 IST









