पटना. राजनीति में आज बीजेपी और जदयू एक दूसरे के सबसे बड़े राजनीतिक विरोधी हैं लेकिन कभी इन दोनों राजनीतिक पार्टी की काफी गहरी दोस्ती थी और शायद यही वजह है कि कभी-कभी कुछ ऐसी बातें हो जाती हैं जो इन दोनों की पुरानी दोस्ती को भी याद दिला देती है. कुछ ऐसा ही हुआ जब जदयू के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी और वर्तमान में प्रदेश महासचिव निखिल मंडल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को एक बेहद भावुक पत्र लिखा है.
ये चिठ्ठी इसलिये भी खास है क्योंकि जेडीयू नेता ने इसमें अपने ससुराल जाने के लिए सड़क का निर्माण करवाने का भावनात्मक आग्रह गडकरी से किया है.
निखिल मंडल लिखते हैं, संयोग ऐसा कि मैं एनएच -106 सड़क से जा रहा था तभी ये खबर देखा कि बिहार की सड़क अमरीका जैसा बनेगी..!!@nitin_gadkari जी, प्रणाम मुझे मालूम है, आप काम करने वाले मंत्री हैं, पर ना जाने क्यों मधेपुरा से मेरे ससुराल (आलमनगर,बालाटोल) जाने वाली सड़क एनएच-106 वर्षों से इसी हालत में है. शादी के 14 साल हो गए पर 4 बार भी ससुराल नहीं जा पाया. एक तरफ जहां ससुराल का अच्छा भोजन और लौटते वक़्त विदाई में आशीर्वाद रूप पैसे याद आते हैं तो दूसरी तरफ ये एनएच-106 याद आते ही ससुराल जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाता हूं.
आपके शहर से (पटना)

Patna Gold Rate: सोना ने दिखाई नरमी तो चांदी के तेवर तीखे, जानें आज के रेट

LOVE JIHAD: बद्र खान ने गौरी को बना दिया शबनम परवीन, दूसरी बीबी भी छिपाई, मामला पहुंचा थाना

Bhagalpur: पीएम किसान निधि योजना के लिए क्या आपने करवाया है E-KYC? 6 जून तक है मौका

जीतन राम मांझी ने फिर दिखाए तेवर, लोक सभा चुनाव के लिए कर दी ऐसी मांग कि नीतीश कुमार की बढ़ा दी टेंशन!

Bihar: गश्ती पर थी पुलिस और दिनदहाड़े बैंक लूट ले गए लुटेरे, पल भर में खाली कर दी तिजोरी

सावधान! बिहार में फिलहाल गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने 9 जिलों में हीट वेव का जारी किया अलर्ट

छपरा के इस स्कूल में बच्चों को दी जा रही मिलिट्री ट्रेनिंग, ये छात्र उठा सकते हैं लाभ

निषादों के नेता ने छोड़ा नीतीश का बंगला, अब डंके की चोट पर करेंगे राजनीति, पढ़ें इनसाइड स्टोरी

फोन कर घर से बुलाया फिर मार डाला, बेंगलुरु के ठेकेदार की बिहार में हत्या, 5 दिन पहले लौटा था घर

Train alert! वाराणसी मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेन रद्द, कुछ की टाइमिंग बदली, देखें डिटेल

15 जून से बढ़ सकता है गंडक नदी का जल स्तर और गोपालगंज में बाढ़ का खतरा मुंह बाए खड़ा है! जानिए क्या है मामला
निखिल लिखते हैं कि ससुराल नहीं जाने पर बीवी की तरफ से क्या-क्या सुनाया जाता होगा, वो तो आप समझ ही सकते हैं. 14 साल में तो राम भगवान का वनवास भी ख़त्म हो गया था पर ना जाने मेरा ससुराल का वनवास कब ख़त्म होगा..?? जिस तरह से इस सड़क पर धूल उड़ती है अगर कम रंग वाले दामाद जी आलमनगर की ओर जाए तो वो गोरा बनकर पहुंचेंगे और यदि गोरा रंग वाला दामाद जाए तो अंग्रेज बनकर आलमनगर की और पहुंचेंगे, ऐसे में ससुराल वालों को अपने दामाद को पहचानने में भी दिक्कत होता है.
मंडल लिखते हैं कि सबके लिए ससुराल गेंदा फूल होता है, पर मेरे लिए ससुराल गंदा धूल बनकर रह गया है. अमेरिका तो मैं गया नहीं, तो वहां की सड़क कैसी है नहीं जानता पर हां बिहार में सड़क में बहुत काम हुआ है. कम से कम बिहार के अन्य सड़क जैसा ही ये सड़क बनवा दें और मुझे ससुराल पंहुचा दें ??
आपका निखिल मंडल बिहार का सामान्य नागरिक (ससुराल प्रेमी)
.
Tags: Bihar News, Nitin gadkari
FIRST PUBLISHED : June 02, 2023, 19:41 IST








