Nail Polish Hacks: सूख गई है फेवरेट नेल पॉलिश, ये 4 तरीके आजमाएं, दोबारा महीनों कर सकेंगी इस्तेमाल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



Tips to Reuse Old Nail Paint: महिलाएं तरह-तरह के रंगों की नेल पॉलिश से अपने नाखूनों को सजाती हैं. नेल पॉलिश लगाने के साथ ही कुछ लड़कियां कई रंगों की नेल पॉलिश एक साथ खरीद कर रखती हैं. एक साथ ढेरों नेल पॉलिश कलेक्ट करके रखने से कई बार ये सूख जाती हैं. कई बार डायरेक्ट पंखे के नीचे नेल पॉलिश लगाने से भी ये हवा के संपर्क में आकर सूखने लगती है. ऐसे में अच्छी खासी नेल पेंट को फेंकना पड़ जाता है. क्या आपके साथ भी ऐसा ही होता है? यदि हां, तो परेशान ना हों और सूखी या गाढ़ी हो चुकी नेल पॉलिश को इन ईजी ट्रिक्स से दोबारा लाएं इस्तेमाल में.

सूखी नेल पॉलिश को यूं करें दोबारा इस्तेमाल

1. कुछ महिलाएं नेल पॉलिश खरीद कर फ्रिज में रख देती हैं. उन्हें लगता है कि ऐसा करने से ये ठीक बनी रहेगी. भूलकर भी कभी नेल पेंट को फ्रिज में स्टोर ना करें. इससे नेल पेंट अंदर ही अंदर गाढ़े होकर थक्के से बन जाते हैं. गाढ़ी हो चुकी नेल पॉलिश को नाखूनों पर लगाना काफी मुश्किल होता है. नॉर्मल तापमान पर कमरे में नेल पेंट हमेशा रखें.

2.यदि नेल पॉलिश सूख गई है तो आप इसकी शीशी को गुनगुने पानी में डालकर 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें. ऐसा करने से गाढ़ी हो चुकी लिक्विड लूज होने लगेगी और इस तरह से आप इसे दोबारा से इस्तेमाल में ला सकती हैं. पानी से निकालने के बाद इसे अच्छी तरह से मिक्स करें और फिर नाखूनों पर लगाएं. यदि आपको लगता है कि नेल पॉलिश सूख रही है, तभी ये टिप्स ट्राई करें.

इसे भी पढ़ें: खरबूजे के बीज छीलना लगता है झंझट, अपनाएं ये सबसे आसान तरीका, कभी नहीं पड़ेगी खरीदने की जरूरत

3. मार्केट में नेल पॉलिश थिनर मिलता है, इससे भी नेल पेंट को लूज कर सकती हैं. अच्छी क्वालिटी का नेल पॉलिश थिनर खरीदें. इसकी दो-तीन बूंद नेल पेंट की शीशी में डालें और अच्छी तरह से शेक करें. अब आप देखेंगी कि नेल पेंट लूज हो गई है, इसे आप नाखूनों पर लगाकर देख सकती हैं. आप इस काम के लिए नेल पॉलिश रिमूवर यूज करती हैं तो ऐसा बिल्कुल ना करें, क्योंकि इससे नेल पेंट लिक्विड में थक्के बन सकते हैं.

4. नेल पेंट गाढ़ी हो रही है तो इसे आप थोड़ी देर के लिए धूप में रख दें. अब नाखूनों पर लगाने से पहले अच्छी तरह से मिक्स करें और लगाएं. धूप में रखने से लिक्विड पिघल जाती है. जब भी ऐसा हो, आप ये ईजी ट्रिक्स ट्राई कर लें. नई नेल पॉलिश खरीदने की जरूरत नहीं होगी और ना ही पुरानी नेल पेंट को फेंकने की नौबत आएगी.

इसे भी पढ़ें: केवल सौंदर्य बढ़ाने के लिए ही नहीं, नेल पॉलिश का इन चीजों में भी कर सकते हैं इस्‍तेमाल

ऐसे करें नेल पॉलिश यूज, जल्दी नहीं सूखेगी
-नेल पॉलिश कभी भी डायरेक्ट पंखे के नीचे बैठकर ना लगाएं. नेल पेंट लगाने से पहले पंखा बंद कर दें.
– नेल पेंट को ब्रश में लगाते ही ढक्कन हल्का बंद कर दें, पूरी तरह से नेल पॉलिश की शीशी को खुला ना रखें.
– कमरे के तापमान में ही किसी बॉक्स में नेल पेंट रखें ना कि फ्रिज में वरना नेल पॉलिश लिक्विड में थक्के बन जाएंगे.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें