भरभरा कर ढहा मिट्टी का टीला ,पुताई के लिए मिट्टी खोद रही महिलाए और बच्चे दबे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भरभरा कर ढहा मिट्टी का टीला ,पुताई के लिए मिट्टी खोद रही महिलाए और बच्चे दबे,पुलिस रेस्क्यू में जुटी,

कौशाम्बी जिले में मिट्टी का टीला भारभरा कर ढह गया,पुताई के लिए मिट्टी खोद रही महिलाए एवम बच्चे मिट्टी के नीचे दब गए,कई लोगो के मिट्टी के नीचे दबने से कोहराम मच गया,सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीण जेसीबी की सहायता से रेस्क्यू में जुटे हुए है।

घटना कोखराज थाना क्षेत्र के काकराबाद गांव की है,गंगा के किनारे बसे काकराबाद और कशिया पश्चिम गांव के बीच में मिट्टी की खुदाई जेसीबी से कई महीनों से लगातार हो रही थी, जेसीबी द्वारा खुदाई कर के माफियाओं ने मिट्टी के टीला (भींटा) को खत्म कर वहां कर दिया लगभग 20 फिट गड्ढा हो गया था,गांव की महिलाए घर की पुताई के लिए गड्ढे से चिकनी मिट्टी खोद रही थी,मिट्टी निकालते समय दबकर एक महिला की मौत हो गई।

जबकि हादसे में किशोरी सहित चार अन्य बुरी तरह से दबकर घायल हो गए,मिट्टी का टीला ढहने के बाद घायलों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पहुंची पुलिस जेसीबी की सहायता से रेस्क्यू में जुटी हुई है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें