Operation Blue Star की सालगिरह पर पंजाब में आतंकी हमले की साजिश, आतंकवागी अर्श डाला हुआ एक्टिव, माहौल बिगाड़ने की कोशिश

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


चंडीगढ़. पंजाब में पिछले कुछ समय से खालिस्तानी आतंकियों की सक्रियता नजर आ रही है. इस बीच खुफिया विभाग के सूत्रों से जानकारी मिली है कि खालिस्तानी आतंकी अर्श डाला बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रहा है. पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस और खुफिया विभाग को पंजाब को लेकर एक बड़ा आतंकी अलर्ट मिला है कि खालिस्तानी आतंकी अर्श डाला ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर पंजाब में बड़े आतंकी हमले करने की प्लानिंग रच सकता है. आतकी अर्श डाला ने 6 जून के पहले पंजाब के तमाम बड़े सरकारी दफ्तरों इमारतों पर अपने गुर्गों को खालिस्तानी झंडे लगाने का टास्क दे रखा है.

इस अलर्ट में कहा गया है की 6 जून के पहले पंजाब में अर्श डाला बड़ी टेरर स्ट्राइक कर सकता है और उसने अपने गुर्गों व गैंगस्टरों को कहा है कि 6 जून के पहले पंजाब का माहौल किसी भी तरह खराब किया जाए और खालिस्तान के झंडे पंजाब की सरकारी इमारतों पर लगाए जाएं. वहीं इस अलर्ट के मिलने के बाद पंजाब पुलिस और खुफिया विभाग मुस्तैद हो गया है. खासकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खास नजर रखी जा रही और मैन्यूल तरीके से भी अर्श डाला के पंजाब में लिंक्स को खंगाला जा रहा है.

बता दें कि इसी साल जनवरी के महीने में गृह मंत्रालय ने अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डाला को यूएपीए के तहत आतंकवादी घोषित किया था. अर्श डाला मूल रूप से पंजाब के मोगा जिले का रहने वाला है. मौजूदा समय में वह कनाडा में रहता था. इसका संबंध खालिस्ता टाइगर फोर्स से है. अर्शदीप सिंह पर पंजाब में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.

पुलिस ने अर्श डाला को मोस्ट वांटेड अपराधी घोषित कर रखा है. उसपर हत्या, अपहरण और लूट से जुड़े दर्जनों केस दर्ज हैं. पुलिस से बचने के लिए अर्श डाला कनाडा भाग गया था. पंजाब में पाकिस्तान से आने वाली आरडीएक्स, आईईडी, एके-47 और अन्य हथियारों व गोला-बारूद सहित आतंकवादी हार्डवेयर की आपूर्ति के मामलों में भी डाला की संलिप्तता पाई गई है.

Tags: Khalistani, Punjab Police

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें