गोपालगंज. गोपालगंज में पुलिस (Gopalganj Police) ने रिहायशी इलाके में छापेमारी कर गलत धंधे का खुलासा किया है. ये कार्रवाई नगर थाना इलाके के वार्ड-25 में की गयी है. पुलिस की छापेमारी में रैकेट चला रही संचालिका समेत दो लड़कियां और 6 लड़के गिरफ्तार किये गये हैं. जबकि, पांच बाइक और 10 मोबाइल समेत कई आपत्तिजनक सामान मिले हैं.
गोपालगंज शहर के रिहायशी इलाके में गलत धंधा करनेवालों के रैकेट का खुलासा हुआ है. यहां कई महिलाएं शहर की तंग गलियों में हवशी लोगों के जिस्म की प्यास बुझाने बंद कमरे में दिन को हसीन और रात को रंगीन बनाने का काम कर रही थी. लेकिन, जैसे ही प्रशासन को इसकी भनक लगी पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में छापे मारकर घर के अंदर चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का खुलासा कर दिया दो महिलाओं को पकड़ लिया. इसके साथ 6 पुरुषों को आरेस्ट किया गया है जो इस गंदे धंधे में महिलाओं का साथ दे रहे थे.
बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नगर थाने के वार्ड 25 में जनक सुपर मार्केट के पीछे गुबी खातून नाम की महिला के मकान में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है. सूचना मिलते ही नारायणी दल के साथ नगर थाने की पुलिस रेड करने पहुंच गयी. जब पुलिस मकान के अंदर दाखिल हुई तो अय्याशी का अड्डा मिला. जिसके बाद पुलिस ने दो महिलाओं और 6 पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया.
आपके शहर से (पटना)

नालंदा में दिव्यांगता प्रमाण पत्र व यूडीआइडी कार्ड बनना शुरू, जानिए किस प्रखंड में कब लगेगा शिविर

बिहार सरकार का 10वीं के टॉपरों को तोहफा, मुफ्त में कराएगी इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी

Train Update: 6 जून तक लेट खुलेगी सहरसा-जमालपुर डेमो स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम

चंपारण के बगहा में मिड डे मील खाकर बीमार पड़े 157 स्कूली बच्चे, जाने कहां से आया था खाना

बक्सर में बनेगा भव्य इस्कॉन मंदिर, दान पत्र का हुआ रजिस्ट्रेशन, जानिए कौन है जमीनदाता?

Bihar News: बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने रद्द की शिक्षकों की छुट्टी, समर वेकेशन पड़ा फीका, जानें वजह

Good News: आम लोगों के लिए 15 जून को खुल जाएगा दरभंगा का तारामंडल, जानें क्या होगा खास

रांची की मॉडल से लव जिहाद केस में ट्विस्ट, आरोपी तनवीर मांग रहा माफी, FIR वापस लेने की अपील

यहां डॉक्टर की जगह कंपाउंडर और नन टेक्नीशियन चला रहे थे अल्ट्रासाउंड सेंटर, छापेमारी में किया गया सील

Bihar Weather Alert! नालंदा में 45 के पार जाएगा तापमान, फिलहाल गर्मी से राहत नहीं, जानें मौसम का हाल
गोपालगंज सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस को घर से 5 बाइक, 10 मोबाइल समेत कई आपत्तिजनक सामान मिले. उसके बाद पुलिस सभी को थाने लेकर चली गयी. जहां सभी से सख्ती से पूछताछ कर रही है और रैकेट के खुलासे के लिए सच जानने की कोशिश कर रही है. जिस संचालिका के मकान में यह धंधा चल रहा था उसके बारे में भी पूरी जानकारी जुटाई जा रही है.
बहरहाल, पुलिस ने शहर के रिहायशी मोहल्ले में निजी मकान में चल रहे रैकेट के गंदे धंधे का पर्दाफाश करते हुए जिस्म के सौदेबाजों को गिरफ्तार कर हाथों में हथकड़ी पहना दिया और पूछताछ कर रही है. आपको बता दें कि इसके पहले भी नारायणी दल की पुलिस ने हरखुआ और सिनेमा रोड में छापेमारी कर रैकेट का खुलासा किया था. जिसके ठीक एक महीने बाद पुलिस ने वार्ड-25 में छापेमारी कर रैकेट का खुलासा किया, जो इलाके के लिए चिंता का विषय है.
.
Tags: Bihar crime news, Bihar latest news, Bihar News, Gopalganj Police
FIRST PUBLISHED : June 02, 2023, 10:21 IST









