अयोध्‍या के बाद अब इस धर्मनगरी को मिलेगी बड़ी सौगात, हवाई उड़ान को एयरपोर्ट तैयार, बस हरी झंडी का इंतजार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धीरेन्द्र शुक्ला/चित्रकूट. उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में अब भगवान राम की तपोस्थली तक पहुंचने के लिए हवाई यात्रा शुरू होने जा रही है. इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्‍मीद है. दरअसल हवाई यात्रा के माध्यम से कम समय में लोग चित्रकूट पहुंचेंगे और श्री राम की तपोस्थली पहुंचकर प्रभु के अद्भुत स्वरूप के दर्शन कर सकेंगे. बता दें कि चित्रकूट वो स्थान है, जहां श्री राम ने अपने 14 वर्ष के वनवास के दौरान काफी समय व्‍यतीत किया था.

चित्रकूट के जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने बताया है कि चित्रकूट का एयरपोर्ट बनकर तैयार हो गया है. भारत सरकार से जल्द ही लाइसेंस मिलने के बाद चित्रकूट में हवाई यात्रा शुरू करा दी जाएगी. चित्रकूट प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. साथ ही बताया कि यह चित्रकूट वासियों के लिए खुशखबरी होगी. चित्रकूट भगवान राम की तपोस्थली है और यहां श्रद्धालुओं का तांता लगता रहता है. अब लोगों को आने में काफी सहूलियत होगी.

श्रद्धालुओं को मिलेगा आराम
बहरहाल, धर्मनगरी चित्रकूट के विकसित होने और पर्यटन विस्तार होने पर यह न केवल चित्रकूट वासियों के लिए बल्कि आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी अच्छी खबर है. इस पूरे क्षेत्र में कनेक्टिविटी कमजोर होने के कारण इसकी गिनती पिछड़े क्षेत्रों में होती थी, लेकिन अब यहां हवाई यात्रा की शुरुआत होने जा रही है, तो इसका लाभ मिलना निश्चित है.

राम की तपोस्थली पहुंचना होगा आसान
चित्रकूट में हवाई यात्रा शुरू होने को लेकर व्यापारियों में खुशी है. चित्रकूट के व्यापारी केशव शिवहरे का उनका कहना है कि इससे व्यापार को बढ़ावा मिलेगा. अन्य राज्यों से तमाम व्यापारी और आमजन चित्रकूट कुछ ही घंटों में पहुंच सकेंगे. साथ ही यहां के व्यापारी भी लखनऊ, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत देश के अन्य शहरों तक जा सकेंगे. इससे चित्रकूट विकास की ओर तेजी से बढ़ेगा.

देवंगना का नजारा बेहद खूबसूरत है
एयरपोर्ट की सुविधा चित्रकूट में देवांगना क्षेत्र में दी जाएगी. देवांगना पहाड़ी पर एयरपोर्ट का निर्माण किया गया है. इसीलिए इसका नाम देवांगना एयरपोर्ट रखा गया है. राम भक्त जब यहां हवाई यात्रा कर पहुंचेंगे तो वो अद्भुत दृश्य का नजारा देख सकेंगे.

Tags: Airport, Chitrakoot News, Chitrakoot news today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें