रांची. पांचवी पास कर्ण ने ऑनलाइन ट्रेनिंग ली और फिर बन गया डिजिटल दुनिया का अपराधी यानी कि साइबर अपराधी. तस्वीरों में नजर आ रहा ये शातिर जामताड़ा का है जो साइबर अपराध की वारदातों को अंजाम देकर लोगों को चूना लगाने का काम करता था. ऐसा ही एक मामला ICICI बैंक की तरफ से CID के साइबर सेल में दर्ज कराया जिसके बाद सीआईडी की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा.
देश में साइबर अपराधियों का गढ़ जामताड़ा जो कि झारखंड में है को माना जाता है. यहां के साइबर अपराधी देश के कई बड़े सेलिब्रिटी और नेताओं को शिकार बना चुके हैं और जब से इन पर नकेल लगनी शुरू हुई है. साइबर अपराधी अपने स्थायी के पैटर्न को बदल रहे हैं, जिसका खुलासा लगातार हो रहा है. ऐसे ही एक मामले का खुलासा CID की टीम ने किया और मामले मे एक आरोपी कर्ण मंडल को दबोचा.
एसपी ने बताया कि आरोपी के इंटर स्टेट कनेक्शन को भी खंगाला जा रहा है ताकि उसके द्वारा किए गए अपराध की घटनाओं का पता चल सके. उन्होंने बताया कि ये अपराधी 5वीं पास है और इसने ऑनलाइन ट्रेनिंग के जरिए साइबर अपराध के गुर सीखे है. सीआईडी साइबर सेल एसपी एस कार्तिक ने जानकारी देते हुए बताया कि अगर किसी के साथ ठगी होती है तो तुरंत पीड़ित 1930 पर कॉल कर जनकारी दें ताकि पैसों के हस्तांतरण को फ्रीज किया जा सके, जिससे उनके पैसे उन्हें दूबारा मिल सके.
आपके शहर से (रांची)

जमेशदपुर में यहां लग रही डांस के शौकीनों के लिए वर्कशॉप, ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन

Palamu News: शराब की बड़ी खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार, बिहार में की थी योजना

Train Alert: इस तारीख को देवघर-जमालपुर पैसेंजर सहित 11 ट्रेनें रद्द, देखिए ट्रेनों की सूची

Jharkhand: झारखंड में बिजली हुई महंगी, नयी टैरिफ आज से लागू, जानिए पूरी डिटेल

June Rashifal: जून में ग्रह-नक्षत्रों की बदल रही चाल…इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत!

Godda News: महागामा में बनेगा 50 बेड का अनुमंडलीय अस्पातल, आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस

OMG! शादी के 20 दिन बाद दुल्हन प्रेमी संग फरार, दूल्हे ने खुशी-खुशी किया विदा

Jharkhand: पुलिस-नक्सलियों की भीषण मुठभेड़, 100 राउंड से अधिक चली गोलियां, मारा गया 3 लाख का इनामी

Vivah Muhurat 2023: जून में शादी के 12 शुभ मुहूर्त, इस डेट को करें गृह प्रवेश, देवघर के ज्योतिषी से जानें सब

धनबाद में यहां मिलती है कुल्हड़ वाली स्पेशल लस्सी, मैंगो, स्ट्रॉबेरी सहित कई फ्लेवर्स में उपलब्ध

Gumla News: गर्लफ्रेंड को छेड़ने का इंतकाम हत्या! युवक ने चचेरे भाई की ईंट-पत्थर से कुचकर ली जान
बहरहाल साइबर अपराध अपराधियों के लिए पैसा कमाने का एक आसान तरीका है, जिस कारण बड़े पैमाने पर साइबर अपराध की दुनिया में लोग कदम रख रहे हैं.
.
Tags: Jharkhand news, Ranchi news
FIRST PUBLISHED : June 01, 2023, 22:44 IST








