Maharashtra: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे से मिले शरद पवार, सियासी हलचल हुई तेज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई. मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) और एनसीपी चीफ शरद पवार (Sharad Pawar)  के बीच गुरुवार को हुई मुलाकात से सियासी हलचलें तेज हो गईं हैं. यह मुलाकात मुंबई में वर्षा बंगले पर हुई. शरद पवार, ऐसे समय सीएम शिंदे से मिलने पहुंचे जब शिवसेना (यूबीटी) चीफ और पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे विदेश के दौरे पर हैं. हालांकि बताया गया कि एक कार्यक्रम का आमंत्रण देने के लिए शरद पवार पहुंचे थे. दरअसल शरद पवार मराठा मंदिर संस्‍था के अध्‍यक्ष हैं और इसके 75 साल पूरे होने पर 24 जून को मुंबई में एक समारोह आयोजित किया गया है.

अपनी इस मुलाकात के बाद शरद पवार ने ही ट्वीट कर बताया कि मराठा मंदिर के अमृत महोत्‍सव के अवसर पर समारोह का आयोजन होगा और इसमें महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री को आमंत्रित करने के लिए उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की. इस ट्वीट में उन्‍होंने बताया कि महाराष्‍ट्र में मराठी फिल्‍म, रंगमंच और कला के क्षेत्र के कलाकारों और अन्‍य जुड़े हुए लोगों की समस्‍याओं को लेकर भी सीएम शिंदे से चर्चा हुई है ओर जल्‍द ही इनके निराकरण को लेकर बैठक होगी.

शरद पवार, लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर सक्रिय
शरद पवार आम चुनावों से पहले विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं 12 जून को बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी पटना में एक बैठक रखी है, जिसमें विपक्षी दलों के नेताओं को बुलाया है.

Tags: Eknath Shinde, Maharashtra, NCP chief Sharad Pawar

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें