इलाज के लिये आई महिला से छेड़खानी, मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर ने छूआ प्राइवेट पार्ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हरदोई. यूपी के हरदोई में मेडिकल कालेज के जूनियर रेजीडेंट डॉक्टर पर संगीन आरोप लगे हैं. आरोप है कि दवा लेने पहुंची महिला के साथ डॉक्टर ने छेड़छाड़ की. ओपीडी में देखने के बाद आरोपी डॉक्टर महिला को प्लास्टर रूम में ले गया, वहीं उसने छेड़छाड़ की और शोर होने पर वहां से भाग निकला. फिलहाल छेड़छाड़ के आरोप का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसको लेकर मेडिकल कॉलेज में काफी बवाल हुआ, यह सब देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई.

बताया गया कि मेडिकल कॉलेज की ओपीडी नंबर-7 में एक महिला कमर में दर्द होने की दवा लेने पहुंची. आर्थोपेडिक सर्जन ओपीडी नंबर-7 में बैठते हैं. महिला की बारी आई और उसने वहां बैठे जूनियर रेजिडेंट डाक्टर को अपनी परेशानी बताई. जैसा आरोप है कि डॉक्टर ने पहले तो वहीं इधर-उधर टटोल-टटोल कर देखा, उसके बाद एक किनारे प्लास्टर रूम में ले गया, जहां उसने महिला को कोने में ले जा कर न सिर्फ छेड़छाड़ की बल्कि उसके प्राइवेट पार्ट्स को भी पकड़ा.

डॉक्टर की इस हरकत पर महिला भड़क उठी और भाग कर बाहर निकली और जोर-जोर से छेड़छाड़ की बात कहते हुए चिल्लाने लगी. इस बीच आरोपी डॉक्टर भी बड़ी फुर्ती से वहां से भाग निकला. महिला जो बोल रही थी,उसे हर कोई सुन रहा था. इसी बीच किसी ने उसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया. अब वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में डॉक्टर की हरकत की चर्चा है. लोगों का कहना है कि डॉक्टर को धरती के भगवान का दर्जा दिया गया है,लेकिन ऐसे लोग डॉक्टरी के पेशे को बदनाम कर रहे हैं.

Tags: Hardoi News, Junior Doctor, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें