UP में ‘The Kerala Story’ जैसा मामला… नाम बदलकर प्रेम जाल में फंसाया… सरकारी टीचर ने सुनाई लव जिहाद की आपबीती

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

यूपी का शाहजहांपुर अब लव जिहाद का अड्डा बनकर उभर रहा है
एक सरकारी टीचर ने News18 पर लव जिहाद की आपबीती सुनाई है

शाहजहांपुर. फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ देखने के बाद लव जिहाद की शिकार हुई लड़कियां अब समाज के सामने आ रही हैं. लेकिन यूपी का शाहजहांपुर अब लव जिहाद का अड्डा बनकर उभर रहा है. शाहजहांपुर में भी ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक सरकारी टीचर ने News18 पर लव जिहाद की आपबीती सुनाई है. लव जिहाद की शिकार हुई सरकारी टीचर का आरोप है कि मुस्लिम लड़के आमिर खां ने हाथ में कलावा और हिंदू बनकर उसे प्रेम जाल में फंसाया. उसके साथ अवैध संबंध बनाकर किल्पिंग और फोटोज बनाए. जिसके जरिए वह न केवल धर्म परिवर्तन कर दबाव बनाता रहा, बल्कि सरकारी टीचर के लाखों रुपए की सेलरी हड़पता रहा.

जब इसका विरोध पीड़िता टीचर ने किया और धर्म परिवर्तन करने से मना किया तो उसे धमकी दी जाने लगी. पीड़िता ने हिंदू संगठन के साथ मिलकर आरोपी आमिर के खिलाफ केस दर्ज कराकर उसे जेल भी भिजवाया, लेकिन वहां से निकलने के बाद आरोपी अब तेजाब हमले के साथ एक्सीडेंट कर मारने की धमकी देता नजर आ रहा है. ऐसे में अब पीड़ित टीचर हिंदू संगठन द्वारा मुहैया सुरक्षा गार्ड के जरिए नौकरी कर रही है.

लव जिहाद की शिकार हुई शिक्षिका का आरोप है कि पिछले 7 साल पहले उसकी कपिल नाम के एक लड़के से फ्रेंडशिप हुई थी. उसके बाद उसकी फ्रेंडशिप प्रेम में बदल गई. जिसके चलते मुस्लिम लड़के आमिर खा ने उससे संबंध बनाते हुए वीडियो क्लिप बना ली. वीडियो क्लिपिंग और आपत्तिजनक फोटो भेजकर वह टीचर को ब्लैकमेल करने लगा. इस दौरान आरोपी ने पीड़िता से लाखों रुपयों को अपने खाते में जमा करवा लिया. जब शादी करने की बात आई तो आमिर और उसके घरवाले उसे धर्म परिवर्तन का दवाब बनाने लगे. जिसके चलते पीड़िता ने हिंदू संगठन का सहारा लेते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया. जिसके बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया. जेल से निकलने के बाद आरोपी आमिर अब पीड़िता को तेजाब हमले और एक्सीडेंट में मारने की धमकी दे रहा है. ऐसे में भयभीत टीचर अब हिंदू संगठन के दिए गए सुरक्षा गार्ड के जरिए नौकरी कर रही है.

यही नहीं पीड़िता का आरोप है कि आमिर के परिवार में दो से तीन हिंदू लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराकर रखा गया है. वहीं एक हिंदू सेक्रेटरी को भी अपने जाल में फंसाया गया है, ताकि उसकी नौकरी के पैसे को हासिल किया जा सके. आरोपी का मानना है कि मुस्लिम लड़कों के ब्लैकमेल और परिवार की बदनामी की वजह से हिंदू लड़कियां इस्लाम कबूल कर लेती है. इसकी वजह से उनकी आवाज दबकर ही रह जाती है. लव जिहाद की इस घटना के बाद  शाहजहांपुर में आठ से दस महिलाओं को संपर्क में आई तो उनका ब्रेन वॉश कर उन्हें लव जिहाद से बचाया.

वहीं टीचर को लव जिहाद के चंगुल से निकालने वाले हिंदू संगठन के नेता राजेश अवस्थी का कहना है कि जिलों में करीब 130 लड़कियों को वह इस चंगुल से निकाल चुके हैं. उनका कहना है कि लोग ‘द केरला स्टोरी’ देखने के साथ-साथ यूट्यूब से भी लड़कियां इन जिहादियों से बचने का उपाय देखें. वरना वह इसी तरीके से जिहादियों की मुहिम में उनका शिकार होंगी. उन्होंने पूरे प्रदेश की लड़कियों को संदेश दिया है कि दिल्ली और शाहजहांपुर में हुई घटनाओं से वह नसीहत लें, वरना लव जिहादियों के चंगुल में फंसने वाली लड़कियां ऐसे ही धर्मांतरण और मौत की शिकार होती रहेंगी.

Tags: Shahjahanpur Crime News, UP Love Jihad Case

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें