NVS Recruitment 2023: नवोदय विद्यालय में बिना परीक्षा नौकरी पाने का बढ़िया मौका, बस करना होगा ये काम, 35,750 है सैलरी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

NVS PGT TGT Recruitment 2023 Notification: नवोदय विद्यालय (Navodaya Vidyalaya) में टीचर की नौकरी (Sarkari Naukri) पाने का सुनहरा मौका है. इसके लिए नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने PGT/TGT सहित अन्य पदों पर पटना क्षेत्र (बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल) के लिए वैकेंसी निकाली है. उम्मीदवार 25 मई से 10 जून, 2023 तक ई-मेल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती (NVS PGT TGT Recruitment 2023) अभियान के माध्यम से 321 रिक्तियां भरी जानी हैं. उम्मीदवार जो भी इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक हैं, वे NVS की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

NVS असिस्टेंट कमिश्नर, PGT, TGT, लीगल असिस्टेंट, महिला स्टाफ नर्स, कैटरिंग असिस्टेंट, लोअर डिवीजन क्लर्क और शिक्षकों की विभिन्न श्रेणियों जैसे विभिन्न पदों के लिए भर्ती (NVS Bharti 2023) परीक्षा आयोजित करता है. NVS Bharti योग्यता मानदंड, चयन प्रक्रिया आदि से संबंधित तमाम जानकारी के लिए नीचे विस्तार से पढ़ें.

NVS Bharti के लिए कब तक कर सकते हैं आवेदन
नवोदय विद्यालय समिति (NVS) के नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 25 मई से शुरु हो चुकी है और उम्मीदवार 10 जून तक या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं.

आपके शहर से (लखनऊ)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

NVS Recruitment के तहत कौन-कौन से पद भरे जाएंगे
PGT(पोस्ट ग्रेजुएट टीचर)- 161
TGT(ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर) और अन्य पद- 160

Navodaya Vidyalaya में नौकरी पाने की योग्यता
उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनके पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी चाहिए.

NVS Bharti 2023 के लिए कितनी होनी चाहिए उम्र
जो भी उम्मीदवार PGT और TGT के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनकी आयुसीमा 01 जुलाई तक
अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष होनी चाहिए.
यहां देखें नोटिफिकेशन और आवेदन लिंक
NVS PGT TGT Recruitment 2023 नोटिफिकेशन
NVS Recruitment 2023 अप्लाई लिंक 

NVS Recruitment के जरिए चयन होने पर कितनी होगी सैलरी
PGT- 35,750 प्रतिमाह
TGT- 34, 125 प्रतिमाह
मिक्स कैटेगरी- 34,125 प्रतिमाह

ये भी पढ़ें…
जल शक्ति विभाग में 1.60 लाख सैलरी वाली निकली नौकरी, ग्रेजुएट करें आवेदन
बीपीएससी शिक्षक को कितनी मिलती है सैलरी, क्या-क्या है सुविधाएं? जानें तमाम डिटेल

Tags: Central Govt Jobs, Government jobs, Govt Jobs, Jawahar Navodaya Vidayalaya, Jobs, Jobs in india, Jobs news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें