उधव कृष्ण/पटना. राजधानी सहित पूरे प्रदेश में एक बार फिर लोगों को गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है. मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया है. बता दें कि राज्य में गुरुवार को मौसम शुष्क बना रहेगा. इस दौरान 12 से 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म पछुआ हवा चलने की संभावना जताई गई है.
पछुआ हवा चलने से बिहार के कई जिलों में गर्मी की तपिश में बढ़ोतरी होगी. राजधानी पटना की बात करें तोपटना का अधिकतम तापमान बुधवार को सामान्य से 03 डिग्री ऊपर 41.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मई में पटना का सबसे गर्म दिन बुधवार रहा.
गर्म हवा से परेशान रहे लोग
पटना समेत प्रदेश का मौसम बीते 48 घंटों से बदलता नजर आ रहा है. वहीं पूर्णिया, वाल्मीकि नगर, फारबिसगंज, शेखपुरा और कटिहार जिले में हीटवेव (लू) का प्रभाव है.राजधानी और इसके आसपास इलाकों में गर्म हवा के कारण लोग परेशान रहे. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार एक चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र पूर्वी मध्यप्रदेश के आसपास बने होने के साथ एक ट्रफ रेखा पूर्वी बिहार तक फैली हुई है.
आपके शहर से (पटना)

बिहार सरकार 12वीं पास स्टूडेंट्स को उच्च शिक्षा के लिए दे रही पैसा, ऐसे उठाएं लाभ

इस चित्रकार ने बनाई संगोल की अद्भुत पेंटिंग, PM मोदी, भगवान शिव और दीपक को दिखाया एकसाथ

Sarkari Naukri: ग्रेजुएट युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यहां निकली बंपर वैकेंसी, सैलरी भी डेढ़ लाख पार

BPSC Teacher Salary: बीपीएससी शिक्षक को कितनी मिलेगी सैलरी, क्या-क्या है सुविधाएं? जानें तमाम डिटेल

Jobe Alert: क्या आपकी हाइट 165-175 CM है? जॉब कैंप में मिलेगी 27000 हजार तक की नौकरी

पश्चिम चम्पारण के इन मैरेज हॉल्स में मिलती है कम बजट में बेहतरीन सुविधा, देखें लिस्ट

सीवान के 6 खिलाड़ी राष्ट्रीय ग्रैपलिंग चैंपियनशिप में धमाल मचाने के लिए तैयार, बिहार की टीम हुई रवाना

अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए पूर्वी चंपारण टीम का होगा चयन, रजिस्ट्रेशन कराने की ये है प्रक्रिया

बक्सर के लोगों को बरसात में जलजमाव से मिलेगी निजात, युद्धस्तर पर चल रहा सफाई का काम

Bihar Politics: कांग्रेस से प्यार; मगर कन्हैया कुमार से तेजस्वी यादव को बैर क्यों? इनसाइड स्टोरी

अब इंजन घुमाने के चक्कर से मिलेगी छुट्टी, मुजफ्फरपुर में बनेगा नया रेलवे जंक्शन
इन जिलों के लिए अलर्ट हुआ जारी
अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, नालंदा, खगड़िया, मधेपुरा और भागलपुर में हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है. 02 जून को पटना समेत प्रदेश के पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, सुपाैल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, नालंदा, शेखपुरा, खगड़िया और भागलपुर में लू का प्रभाव रहेगा.
सबसे गर्म रहा वाल्मीकि नगर
बुधवार (31 मई) को राज्य के 21 जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया. पूर्णिया, अररिया, कटिहार, वाल्मीकि नगर और शेखपुरा में हीट वेव की स्थिति बनी रही. 42.4 डिग्री सेल्सियस के साथ वाल्मीकि नगर सबसे गर्म रहा.वहीं, शेखपुरा का 42.2 डिग्री, भोजपुर का 41.9 डिग्री, पटना और औरंगाबाद का 41.8 डिग्री, भागलपुर का 41.7 डिग्री, गया का 41.6 डिग्री, पूर्णिया और नालंदा का 41.5 डिग्री, नवादा का 41.4 डिग्री, वैशाली का 41.3 डिग्री, रोहतास और सीवान का 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
.
Tags: Bihar News in hindi, PATNA NEWS
FIRST PUBLISHED : June 01, 2023, 14:02 IST








