BSF के डीआईजी पुष्पेंद्र सिंह ने फिर लहराया परचम, गोल्फ में जीत चुके हैं कई गोल्ड मेडल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट: निखिल स्वामी

बीकानेर. बीएसएफ क्षेत्रीय मुख्यालय बीकानेर के डीआईजी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने ऑल इंडिया एवीटी गोल्फ चैंपियनशिप में दूसरा स्थान हासिल किया. दरअसल सीनियर एवीटी गोल्फ चैंपियनशिप टूर्नामेंट का आयोजन कर्नाटक गोल्फ एसोसिएशन बेंगलुरु की ओर से 30 मई से 31 मई तक आयोजित किया गया. जिसमें पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने ऑल इंडिया सीनियर एवीटी गोल्फ टूर्नामेंट में ऑल इंडिया लेवल पर द्वित्तीय स्थान हासिल किया है.

गौरतलब है कि पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ऑल इंडिया पुलिस चैंपियन व सर्वश्रेष्ठ विश्व गोल्फर है. इससे पूर्व पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ डीआईजी ने सीनियर एवीटी 2019 में प्रथम स्थान प्राप्त किया था. राठौड़ पिछले 4 सालों से लगातार भारत के पुलिस गोल्फ चैंपियन है और बीएसएफ के ख्याति प्राप्त गोल्फर खिलाड़ियों में से एक हैं. इसके अलावा पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्फ में एक स्वर्ण पदक, तीन रजक पदक जीत कर रोटेरेंडम, नीदरलैंड में जीत का परचम फहराते हुए तिरंगा भी लहराया. डीआईजी राठौड़ ने अभी तक 7 विश्व पुलिस गेम्स में हिस्सा लेते हुए कुल 17 पदक जीते हैं.

आपके शहर से (बीकानेर)

बीएसएफ महानिदेशक सुजॉय लाल थाओसेन ने पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी. इसके अलावा शहर के कई गणमान्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की.

Tags: Bikaner news, BSF, BSF jawan, Golf, Indian golfer, Rajasthan news, Sports news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें