
नई दिल्ली. Education News: स्कूली शिक्षा में 10वीं तक की पढ़ाई पूरी चुके स्टूडेंट के लिए 11वीं में एडमिशन एक मुख्य पड़ाव होता है. यह पड़ाव तय करता है कि आगे का भविष्य आपका कैसा रहने वाला है. ऐसे में 10वीं पास स्टूडेंट को काफी सोच विचार के बाद यह फैसला लेना चाहिए कि 11वीं में कौन का सब्जेक्ट लेकर करियर बनाना बेहतर रहेगा. इस आर्टिकल के माध्यम से हम बताएंगे कि स्टूडेंट 10वीं के बाद कौन सा सब्जेक्ट चुकें और इन सब्जेक्ट के क्या फायदे हैं.
होम साइंस (Home Science) – होम साइंस का 10वीं के बाद काफी स्कोप है. आजकल कई बच्चे हायर एजुकेशन में होटल मैनेजमेंट का कोर्स करते हैं. अगर शुरूआत से ही इसकी पढ़ाई की जाए तो आगे चलकर इसका लाभ मिल सकता है.
विज्ञान (Science) – ज्यादा पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट अक्सर 10वीं के बाद साइंस स्ट्रीम चुनते हैं. साइंस लेने वाले स्टूडेंट मेडिकल फील्ड में करियर बना सकते हैं. स्टूडेंट नर्सिंग कोर्स करके भी अच्छी कमाई कर सकते हैं. साइंस फील्ड वालों के लिए समय-समय पर सरकारी भर्तियां भी निकलती रहती हैं.
वाणिज्य (Commerce) – 10वीं के बाद कॉमर्स सब्जेक्ट विकल्प के रूप में काफी अच्छा सब्जेक्ट है. कॉमर्स लेने वाले स्टूडेंट 12वीं के बाद सीए और सीएस फील्ड में करियर बना सकते हैं. पीएचडी करके एजुकेशन फील्ड में भी करियर बनाया जा सकता है.
कला (Arts) –सिविल सेवा में जाने के इच्छुक स्टूडेंट्स के लिए आर्ट सब्जेक्ट अच्छा विकल्प है. 10वीं पास होने वाले स्टूडेंट 11वीं आर्ट ले सकते हैं. इसके बाद बीए और एमए कोर्स कर सकते हैं. इसके बाद बीएड करने का भी विकल्प होता है.
.
Tags: Admission, Education news, School education
FIRST PUBLISHED : June 01, 2023, 08:50 IST









