
जंगल के कुछ कायदे-कानून होते हैं. अगर आप जंगल सफारी के लिए जा रहे हैं या कैंपिंग का इरादा है, तो इन कायदों का जानना और उनका पालन करना बेहद जरूरी है. वरना कभी भी कुछ भी ऐसा हो सकता है कि आप मुश्किल में फंस जाएं. कुछ ऐसा ही इस परिवार के साथ हुआ. जंगल में सफारी के दौरान कैंपिंग का मजा ले रहे थे, तभी अचानक बब्बर शेर आ गया. फिर जो हाल हुआ.. उसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे.
यूट्यूब (YouTube) पर यह वीडियो FOX 10 Phoenix एकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो बोत्सवाना के कलगादी नेचुरल रिजर्व का है. न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल दहला देने वाली यह घटना तब हुई जब जंगल सफारी कर रहे टूरिस्ट ब्रेक के लिए रुके थे. क्लिप में आप देख सकते हैं कि एक ऐसी जगह है जहां टेबल-कुर्सियां रखी हुईं. ऐसा लग रहा कि यहां कोई रुकने की जगह है. और लोग रुककर खाना खाते हैं.
गनीमत रही कि कोई भागा नहीं
इस परिवार को नहीं पता कि आगे उनके साथ क्या होने वाला है. तभी एक बब्बर शेर इनके बिल्कुल करीब आ जाता है. फिर उन्हें घूरता है. शुक्र है कि उसने किसी पर हमला नहीं बोला. इस दौरान पर्यटक स्टैच्यू बनकर खड़े हो जाते हैं. पर्यटकों में से एक ने स्टोरीफुल को बताया कि कैंपिंग से पहले ही सभी एक-दूसरे से सहमत हुए थे कि शेर या किसी जानवर के करीब नहीं जाएंगे. लेकिन वह सामने आ ही गया तो क्या करते. गनीमत रही कि कोइ भागा नहीं. अगर हममें से कोई एक भी घबराता या दौड़ता, तो शेर हमला कर सकता था.
जिम कार्बेट में भी नजर आया था ऐसा मामला
बता दें कि हाल ही में उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में एक बाघ ने सफारी जिप्सी पर हमला करने की कोशिश की थी. रामनगर इलाके में हुई इस घटना का वीडियो खूब वायरल हुआ था. बाघ को टूरिस्ट्स के ऊपर गुस्से से झपट्टा मारते हुए देखा जा सकता है. ऐसी घटना कुछ दिनों पहले एक और वायरल हुई थी जब सुबह-सुबह शेर कैंपिंग टेंट के अंदर घुस गया था और सामान लेकर भाग निकला था.
.
Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news
FIRST PUBLISHED : May 31, 2023, 20:30 IST









