Mahasamund : खेत में सजी थी जुए की महफ़िल, अचानक पुलिस की एंट्री हुई तो मच गया हड़कंप… 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


रामकुमार नायक/ महासमुंद. छत्तीसगढ़ में महासमुंद जिले की साइबर सेल और कोतवाली पुलिस ने जुए के अड्डे पर छापेमारी करते हुए मौके से 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से करीब 1 लाख 49 हजार 400 रुपए के नगदी समेत कुल जुमला 2 लाख 66 हजार 400 रुपए के मोबाइल और दो पहिया वाहन भी बरामद किए हैं. बता दें कि महासमुंद जिले के शेरगांव पेट्रोल पंप के सामने ग्राम शेरगांव के खेत में पकड़े गए लोगों द्वारा 52 पत्ती ताश से काट पत्ती नामक जुआ खेला जा रहा था. इस दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर साइबर सेल और कोतवाली पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और सभी को धर दबोच लिया.

मामले में महासमुंद पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें महासमुंद जिले के शेरगांव पेट्रोल पंप के सामने ग्राम शेरगांव के खेत में जुआ खेलने की सूचना मिली थी. उसी के आधार पर उन्होंने तत्काल एक टीम बनाकर जुए के अड्डे पर रेड मारा. इस दौरान मौके से महासमुंद पुलिस ने रवि साहू, सुमन साहू, कमल चंद्रकार, हेमन्त निषाद, सोहन लाल साहू और देवप्रकाश साहू को गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मौके से तास के पत्ते समेत करीब 1 लाख 59 हजार 400 रुपए के नगदी समेत कुल जुमला 2 लाख 66 हजार 400 रुपए के मोबाइल और दो पहिया वाहन भी बरामद किए हैं. उन्होंने कहा कि एक-दो दिन से लगातार शेरगांव पेट्रोल पंप के सामने ग्राम शेरगांव के खेत में जुआ खेलने की शिकायत मिल रही थी. जिस पर ये कार्रवाई की गई. फिलहाल सभी पर धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की की गई है.

.

FIRST PUBLISHED : May 31, 2023, 23:06 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें