रिपोर्ट- रूपेश भगत
गुमला. झारखंड में एक सनकी शख्स ने पत्नी और बेटे की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली. घटना गुमला जिला के बसिया थाना क्षेत्र के कलिगा पंचायत के सरुडा कोढ़ाटोली की है. गांव के एक विक्षिप्त व्यक्ति बिपिन मिंज (42 वर्ष) ने अपनी पत्नी अनिता मिंज (40 वर्ष) और नाबालिग बच्चे आशीष मिंज (11 वर्ष) की टांगी से काटकर हत्या कर दी. इसके बाद उसने खुद भी पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया व मामले की छानबीन में जुट गयी है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पत्नी अनिता मिंज अपने बेटे आशीष मिंज को कुंए के समीप नहला रही थी. इसी दौरान बिपिन मिंज टांगी लेकर आया और दोनों की काटकर निर्मम हत्या कर दी. इस दौरान कुछ ही दूरी पर पेड़ के नीचे बैठे गांव के सुकरो एक्का, बिरजीनिया मिंज, जयप्रकाश मिंज को भी मारने के लिए दौड़ाया.
आपके शहर से (गुमला)

Jharkhand Board Result: पिता विकलांग हो गए तो बेटे ने अनाज बेचकर उठाया घर की जिम्मेदारी, अब किया जिले में टॉप

Taste Of Ranchi: रांची के इस रेस्टोरेंट में खाने के साथ लूडो और चेस का लें मजा, स्टूडेंट्स को खास डिस्काउंट

Gumla Crime News: सनकी ने पहले पत्नी और बेटे को कुल्हाड़ी से काटा, फिर फांसी लगाकर की आत्महत्या

JAC 12th Result: सैलून चलाने वाले की बेटी ने 87.08% लाकर बनी टॉपर, आईएएस बनने का है सपना

JAC 12th Result: देवघर की रिशु का कमाल, कॉमर्स में किया जिला टॉप, CA बनना लक्ष्य

Jharkhand News: हजारीबाग में प्रेमी-प्रेमिका का जंगल के पेड़ पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

UPSC Result 2022: IAS पद पर चुने गए हैं 180 कैंडिडेट्स, जानिए कितनी मिलेगी सैलरी

JAC Result 2023 : मजदूर की बेटी ने 12 वीं में किया जिला टॉप, बोली-सेल्फ स्टडी से मिली सफलता

Ranchi News: रांची में खुला बॉलीवुड थीम पर रेस्टोरेंट, बैठने से लेकर खाने तक मिलेगा बॉलीवुड टच

JAC Result: चाय बेचने वाले की बेटी 91.8% अंक लाकर बनी टॉपर, दिन में पढ़ाती ट्यूशन रात में करती थी तैयारी
इसके बाद कुंए के पास के ही एक पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. ग्रामीणों ने तुरंत इस पूरी घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया वहीं मामले की छानबीन में जुट गई है. घटना की जानकारी देते हुए बसिया थाना प्रभारी छोटू उरांव ने बताया कि आशीष मिंज ने अपनी पत्नी और बेटा की टांगी से काटकर हत्या कर दी और खुद घटना के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और तीनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना को किन कारणों से अंजाम दिया गया है, इसका पता नहीं लग सका है. पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुट गई है.
.
Tags: Crime News, Jharkhand news
FIRST PUBLISHED : May 31, 2023, 23:00 IST








