Video : आदिवासी समाज की अनोखी परंपरा, दूल्हा-दुल्हन को ऊंट पर बैठाकर दी जाती है विदाई

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जुगल कलाल/ डूंगरपुर. आदिवासी बहुल डूंगरपुर में आदिवासी समाज की अनोखी परंपरा है. आदिवासी समाज बरसों से इन परंपरा को आज भी निर्वहन करते हुए आ रहा है. उन्हीं में से एक परंपरा है दूल्हा-दुल्हन की ऊंट पर बैठकर विदाई करवाने की. ऊंट पर बैठकर दुल्हन की विदाई की एक वीडियो भी सामने आया है. जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

बरसों से है गांव की परंपरा
आदिवासी अंचल डूंगरपुर में हर 25 किलोमीटर पर आदिवासी लोगों की परंपरा में बदलवा या एक नई परंपरा देखने को मिलती है. डूंगरपुर जिले के जाखरी करावाड़ा में आदिवासी लोगों की दुल्हन की विदाई करने के लिए दुल्हा और दुल्हन को ऊंट पर बैठाकर आदिवासी गीत गाते हुए विदाई देते है. इस गांव के आदिवासी लोगों का ऊंट पर विदाई देना एक रिवाज़ है. जो की ये लोगों बरसों से निर्वहन करते हुए आ रहे है. जब दुल्हन को ऊंट पर बिठाकर विदाई दी जाती है. तब दोनों पक्षों के रिश्तेदार आदिवासी गैर नृत्य खलते है. ऐसे ही एक विदाई का वीडियो इन दिनों सोशल मिडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
दरअसल डूंगरपुर के सुलई ख़ास गांव के रहने वाले महेंद्र ननोमा की बारात 29 मई 2023 को जाखरी करावाड़ा गांव की रहने वाली रीना के घर गई. आदिवासी रीति रिवाजों के साथ शादी संपन्न हुई. इसके बाद जब दुल्हन रीना को विदाई देने का समय आया तो गांव वालों ने एक ऊंट मंगवाया और दुल्हा दुल्हन को ऊंट पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाया फिर दोनों की विदाई. वहीं बारात में शामिल हुए कुछ बारातियों ने विदाई का यह वीडियो अपने फोन में कैद कर लिया और सोशल मिडिया पर शेयर कर दिया. अब यह वीडियो आदिवासी अंचल डूंगरपुर में ही नही बल्कि प्रदेश भर में वायरल हो रहा है.

.

FIRST PUBLISHED : May 31, 2023, 23:11 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें