
रूपेश कुमार भगत/ गुमला. गुमला के बसिया थाना क्षेत्र के सरुडा कोढ़ाटोली गांव में एक सनकी व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी और बेटे को मौत के घाट उतार दिया. फिर पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद से गांव में हड़कंप मचा हुआ है. मामला की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
बताया जा रहा है कि गांव का 42 वर्षीय बिपिन मिंज मानसिक तौर पर विक्षिप्त है. कुएं पर उसकी 40 वर्षीय पत्नी अनिता मिंज 11 वर्षिय बेटे आशीष को नहला रही थी. उसी दौरान बिपिन कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा और दोनों पर वार कर दिया. कुएं पास बैठे लोगों ने दौड़कर बिपिन को रोकने की कोशिश की लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. जिससे दोनों जमीन पर गिर पड़े और शरीर से अत्यधिक खून निकलने की वजह से दोनों की मौत हो गई. थोड़ी देर बाद कुएं के पास स्थित करंज के एक पेड़ में फांसी लगाकर उसने आत्यहत्या कर ली.
बसिया थाना प्रभारी छोटू उरांव ने बताया कि बिपिन मिंज ने अपनी पत्नी व बेटा की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी व खुद एक पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बिपिन की दो बेटी है. जो घनटा के वक्त घर में थी. तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज गया है. बताया जा रहा कि बिपिन मानसिक तौर पर विक्षिप्त था. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
.
FIRST PUBLISHED : May 31, 2023, 22:12 IST








