अंजलि सिंह राजपूत/लखनऊ. लखनऊ के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है. लखनऊ विकास प्राधिकरण की मोहान रोड योजना में भूखण्डों (प्लॉट) और दुकानों के लिए जल्द ही पंजीकरण खुलेगा. LDA अध्यक्ष और जिले की मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की अध्यक्षता में बुधवार को हुई प्राधिकरण बोर्ड की 177वीं बैठक में मोहान रोड योजना कीडीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) को हरी झंडी दे दी गई.
बैठक में प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने बोर्ड की 176वीं बैठक में लिए गए निर्णयों की अनुपालन आख्या प्रस्तुत की. उपाध्यक्ष ने मोहान रोड योजना को विकसित करने के लिए तैयार कराए गए ले-आउट प्लान को पेश किया. इस दौरान बताया कि लखनऊ से कुछ ही किलोमीटर दूर सरोजिनी के ग्राम प्यारेपुर और कलियाखेड़ा की कुल 785.026 एकड़ अर्जित भूमि पर चंडीगढ़ और पंचकुला की तर्ज पर आवासीय योजना विकसित की जाएगी.
आगे बताया कि इसमें 111.12 एकड़ क्षेत्रफल में एकल भूखण्ड, 159.52 एकड़ में ग्रुप हाउसिंग, 39.22 एकड़ में व्यवसायिक, 48.13 एकड़ में सामुदायिक केंद्र, 183.24 एकड़ में सड़कें और 9.28 एकड़ में ट्रांजिट स्पेस एरिया विकसित किया जाएगा. एजुकेशन सिटी के रूप में विकसित की जाने वाली इस योजना में 73.95 एकड़ जमीन शिक्षण संस्थान के लिए आरक्षित की जाएगी, जबकि 159.85 एकड़ जमीन ग्रीन बेल्ट की होगी.
आपके शहर से (लखनऊ)

Nda Full Form: क्या है एनडीए की फुल फॉर्म, यहां पर किसे और कैसे मिलती है नौकरी

खुशखबरी: लखनऊ में 912 फ्लैट अब ‘पहले आओ-पहले पाओ’ की तर्ज पर बिकेंगे, जानें स्कीम

योगी सरकार लाने जा रही है एक और नई पॉलिसी, निर्माण गतिविधियों में शामिल लोगों को अब नहीं सताएगा इस बात का डर

लखनऊ में यहां लगेगी नीम करोली बाबा की मूर्ति, जानें क्या होगी प्रतिमा की खासियत

1988 बैच के IPS, अब बन गए DGP, जानें गुड्डू मुस्लिम-शाइस्ता को लेकर क्या बोले UP पुलिस के नये प्रमुख

SPG Salary: एसपीजी में कैसे मिलती है नौकरी, क्या होती है सैलरी? जानें इनका वर्किंग स्टाइल

Best Panipuri in Lucknow: लखनऊ में इन 5 जगह मिलते हैं बेस्ट गोलगप्पे, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी!

Taste Of Lucknow: लखनऊ में फेमस है इस दुकान का बन पाव मटर, एक दफा खाएंगे तो बार-बार आएंगे

Marine Drive : मुंबई ही नहीं लखनऊ में भी है मरीन ड्राइव, शाम को इन वजहों से लगती है भीड़

UPUMS Recruitment 2023: मेडिकल साइंस विश्वविद्यालय में ऑफिसर बनने का मौका, ग्रेजुएट करें आवेदन, 1.42 लाख है सैलरी

उत्तर प्रदेश के आधे से अधिक जिलों की रग-रग जानते हैं यूपी के नए डीजीपी, जानिए कौन हैं IPS विजय कुमार?
2485 भूखंड सृजित होंगे
ग्रिड पैटर्न पर विकसित की जाने वाली इस योजना को आठ सेक्टरों में विभाजित किया जाएगा. हर सेक्टर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, सेक्टोरल शॉपिंग सेंटर और वेंडर के लिए प्रावधान होगा. योजना के मध्य में 42 एकड़ का सेंट्रल पार्क बनाया जाएगा. साथ ही लगभग 45000 वर्ग मीटर एरिया में तालाब विकसित किया जाएगा. मोहान रोड योजना के सभी बड़े चौराहों पर रोटरी विकसित की जाएगी, जिसमें बायीं ओर मुड़ने वाले ट्रैफिक को फ्री-पास दिया जाएगा. योजना में 112.50 वर्गमीटर से 450 वर्ग मीटर तक के कुल 2485 भूखण्ड सृजित किए जाएंगे.
.
Tags: Lucknow news, UP Government, Up news in hindi
FIRST PUBLISHED : May 31, 2023, 22:24 IST








