IGNOU Exam Alert : पूर्णिया के विद्यार्थी ध्यान दें!, इग्नू की सत्रांत परीक्षा इस तारीख से होगी शुरू, पढ़ें डिटेल्स

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विक्रम कुमार झा/ पूर्णिया.इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की जून, 2023 की सत्रांत परीक्षा का आयोजन 1 जून से होने जा रहा है. इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र सहरसा के क्षेत्रीय निदेशक डा. मिर्जा नेहाल ए. बेग के हवाले से इग्नू शिक्षार्थी सहायता केन्द्र, एमएल आर्य कॉलेज कसबा पूर्णिया केन्द्र के केन्द्राधीक्षक डा. रीता सिंहा ने बताया कि पहली बार बनाई गई इस परीक्षा केन्द्र का चयन कुल 611 शिक्षार्थियों ने किया है. इस तरह कुल 31 दिनों तक चलने वाली इस परीक्षा में लगभग 4600 छात्र-छात्रा विभिन्न विषयों की परीक्षा में सम्मिलित होंगे. उक्त परीक्षा 1 जून, 2023 से 7 जुलाई, 2023 तक प्रतिदिन प्रात: 10 बजे से 1 बजे अपराह्न तक एवं अपराह्न 2 बजे से अपराह्न 5 बजे तक दोनों पालियों में होगी.

आपके शहर से (पूर्णिया)

कोसी-सीमांचल के 14 केंद्रों पर होगी परीक्षा

परीक्षा के प्रथम दिन द्वितीय पाली में कुल 41 परीक्षार्थियों की परीक्षा होगी. इस दिन स्नातक विज्ञान, स्नातक कला सामान्य एवं प्रतिष्ठा एवं स्नातकोत्तर उर्दू के परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे. इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र सहरसा के अन्तर्गत इस वर्ष 14 परीक्षा केंद्र बनाया गया है. इनमें पूर्णिया प्रक्षेत्र में 8 महाविद्यालयों पूर्णिया कॉलेज पूर्णिया (0508), डी.एस. कॉलेज, कटिहार (0561), अररिया कॉलेज, अररिया (86009), माड़वारी कॉलेज, किशनगंज (86011), फारबिसगंज कॉलेज, फारबिसगंज (86014), कलावती डिग्री कॉलेज, रानीगंज (86015), एम.एल.आर्य कॉलेज, कसबा, पूर्णियाँ (86019) एवं जी.एल.एम.कॉलेज, बनमनखी (86000) को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है.

वहीं सहरसा प्रक्षेत्र में 5 महाविद्यालयों – एम.एल.टी. कॉलेज, सहरसा (0555), एम.एच.एम. कॉलेज, सोनबरसा राज, सहरसा (86004) के.पी. कॉलेज, मुरलीगंज (86005), टी.पी. कॉलेज, मधेपुरा (86008), बी.एस.एस. कॉलेज, सुपौल (86010) को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है. खगड़िया में एक परीक्षा केन्द्र कोशी कॉलेज, खगड़िया (86007) को बनाया गया है.

हॉल टिकट अपलोड

सत्रांत परीक्षा, जून 2023 के परीक्षार्थियों के हॉल टिकट विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर अपलोड कर दिये गये हैं. विश्वविद्यालय के वेबसाइट www.ignou.ac.in पर दिये गये लिंक पर जाकर शिक्षार्थियों को अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर लेना होगा. उनके हॉल टिकट पर परीक्षा के विषय, परीक्षा की तिथि एवं परीक्षा की पाली अंकित है. परीक्षार्थी हॉल टिकट पर अंकित निर्देशों का पालन किया जाना सुनिश्चित करेंगे.

मोबाइल लाना है प्रतिबंधित

उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त परीक्षा आयोजन के दिशा-निर्देश के आलोक में परीक्षा से संबंधित निर्देशों का अक्षरश: पालन करते हुए परीक्षा आयोजित की जायेगी.
परीक्षा की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है. निदेशानुसार परीक्षा में सम्मिलित होने के लिये परीक्षार्थियों को अपने साथ हॉल टिकट के अतिरिक्त अपना इग्नू विद्यार्थी कार्ड (परिचय पत्र) रखना अनिवार्य होगा. हॉल टिकट पर दिये गये निर्देश के आलोक में परीक्षा अवधि में परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र पर मोबाइल फोन लाना प्रतिबन्धित रहेगा.

Tags: Bihar News, Purnia news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें