
नई दिल्ली. फोटो में नजर आ रहे इस एक्टर को क्या आप पहचान पा रहे हैं. सोशल मीडिया पर कई लोग इस फोटो पर अपना दिमाग लगा रहे हैं. क्या आप भी खुद को हिंदी सिनेमा का बड़ा दीवाना मानते हैं, तो आपको भी जरूर इस फोटो को पहचाने में दिलचस्पी होगी. फोटो में नजर आ रहा ये एक्टर एक ऐसा कलाकार हैं, जिन्होंने अपने अभिनय के अनूठेपन से दर्शकों के दिलों-दिमाग पर अमिट छाप छोड़ी है. विलेन के तौर पर प्रसिद्धी पाने के बाद इस एक्टर ने समय के साथ अपनी इमेज को ही बदल दिया था.
फोटो में नजर आ रहा ये एक्टर कभी एक तरह की भूमिका में बंध कर नहीं जीना चाहते. टाइप्ड ना होने की छटपटाहट ही थी जिसकी वजह से उन्होंने ‘तमन्ना’ में एक किन्नर का रोल किया. एक कॉमेडी फिल्म में तो ये लीड रोल पर भी भारी पड़ते नजर आए थे. विलेन के रूप में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद ये एक ही तरह की भूमिकाओं से उब गए थे और इन्होंने निगेटिव रोल में कॉमेडी का तड़का लगाना शुरू कर दिया. धीरे धीरे अपनी इमेज ऐसी बदल डाली की अब किसी को भी याद नहीं होगा कि ये एक्टर कभी खलनायक भी रहा है. इतना हिंट देने के बाद भी नहीं समझ पाए तो चलिए हम बताते हैं ये एक्टर कौन हैं.
मलाइका अरोड़ा की असली उम्र जानकर नहीं होगा यकीन, एक्ट्रेस ने किया 8 साल का हेर फेर? हो गया खुलासा
यूं शुरू हुई थी फिल्मी पारी
फोटो में नजर आ रहे एक्टर कोई और नहीं बल्कि आज हर तरह के किरदार से दर्शकों को दिल जीतने वाले परेश रावल हैं. कभी खलनायक बनकर इन्होंने इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बनाई थी. केतन मेहता के ही इसरार पर परेश रावल ने बार फिल्म ‘होली’ में काम किया. 34 साल की उम्र में जब फिल्मी दुनिया में कदम रखा तो एक मंझे हुए एक्टर थे. लिहाजा पहली ही फिल्म में उनकी अदाकारी से राहुल रवैल इतने प्रभावित हुए कि उन्हें ‘अर्जुन’ में काम दिया. इसके बाद तो समंदर, डकैत, जीवन एक संघर्ष, योद्धा जैसी फिल्में राहुल रवैल ने परेश के साथ ही बनाई.
थियेटर के हैं मंझे हुए कलाकार
परेश रावल एक ऐसे कलाकार हैं जिसे चलता-फिरता एक्टिंग स्कूल कहना गलत नहीं होगा. मुंबई के एक मिडिल क्लास फैमिली से बिलॉन्ग करने वाले परेश रावल बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे. बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखने वाले परेश के पिता ने भी कभी रोक-टोक नहीं लगाई. स्कूल-कॉलेज में नाटकों में सक्रिय रुप से हिस्सा लेते थे. पढ़ाई पूरी करने के बाद परेश रावल थियेटर की दुनिया में ऐसे रंगे कि सुबह से शाम तक, उनके लिए नाटक ही पहली प्राथमिकता बन गई थी. परेश की एक्टिंग देख कई बार उन्हें फिल्मों के ऑफर भी मिले. लेकिन उन्होंने कभी स्वीकार नहीं किए. परेश कभी फिल्मों में नहीं आते अगर उनकी मुलाकात केतन मेहता से नहीं हुई होती. परेश और केतन मिले और एक नाटक में काम किया और फिर साथ बन गया.
.
Tags: Entertainment news., Paresh rawal
FIRST PUBLISHED : May 30, 2023, 19:53 IST








