गया. बिहार के गया में डॉक्टरों की मेहनत ने एक युवक की जान बचा ली. शहर के एपी कॉलोनी में संचालित अर्श सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने कड़ी मेहनत कर युवक के सिर में घोंपा हुआ रेती (सरिया) निकालकर सफल ऑपरेशन कर दिया. अब युवक पूरी तरह से स्वस्थ्य है. इसकी जानकारी एपी कॉलोनी स्थित अर्श सुपर मल्टी स्पेशलिएटी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने दी. युवक के सिर में रेती का निकला हुआ नुकीला हिस्सा करीब 2 इंच घुसा हुआ था, जो देखकर ही डरावना लग रहा था. थोड़ी सी भी लेट होती या फिर इलाज में चूक होती तो युवक की जान भी जा सकती थी.
अर्श सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के न्यूरो सर्जन कनिष्क परमार एवं डॉक्टर गुंजन कुमार ने इसे चैलेंज के रूप में लिया और चैलेंज को स्वीकार करते हुए ऑपरेशन सक्सेसफुल भी कर दिखाया. दरअसल मामला बेलागंज प्रखंड के पाई बिगहा ओपी थाना क्षेत्र का है जहां शनिवार को शादी समारोह था. इसमें मेन थाना क्षेत्र के मेन गांव के रहने वाले युवक प्रिंस कुमार अपनी मां के साथ शामिल होने पहुंचा था, लेकिन रात में ही बाराती और शाराती पार्टी के बीच जमकर मारपीट हो गयी, जिसके बाद जब युवक प्रिंस कुमार रात में ही अपनी मां के साथ निकलने लगा, तभी कुछ अपराधियों ने पीछे से युवक के सिर पर रेती से वार कर दिया. इस दौरान सिर में ही रेती फंसा रह गया, जिसके बाद युवक और इसे देख युवक की मां भी घटना स्थल पर ही बेहोश हो गयी.
जब स्थानीय लोगों के द्वारा इसे नजदीक के चिकित्सकों के पास भर्ती कराया जिसके बाद तुरंत डॉक्टरों ने रेफर कर दिया. जब कोई डॉक्टर ने इसे अपना केस नहीं लिया तब जाकर उसके परिजन अर्श सुपर मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल आये. युवक की स्थिति देखते हुए हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने चैलेंज के रूप में स्वीकारा और करीब 3 घंटे के मेहनत के बाद सफल ऑपरेशन कर युवक की जान बचा ली. इस संबंध में हॉस्पिटल के न्यूरो सर्जन डॉक्टर कनिष्क परमार, निदेशक डॉ नवनीत निश्चल ने बताया कि यह केस बहुत ही क्रिटिकल था परंतु टीम ने इसे चैलेंज के रूप में स्वीकार किया और 3 घंटे मेहनत कर सफल ऑपरेशन किया. आज यही वजह है कि युवक पूरी तरह से स्वस्थ है.
आपके शहर से (गया)

BPSC Recruitment 2023: महिलाओं के लिए बड़ा मौका, शिक्षक भर्ती के लिए करें अप्लाई, इतने पद हैं खाली

घर में बेकार पड़े सामान से यह युवक बना रहा गिफ्ट आइटम, हुनर देखकर लोग रह जाते हैं अचंभित

Nda Full Form: क्या है एनडीए की फुल फॉर्म, यहां पर किसे और कैसे मिलती है नौकरी

BPSC Shikshak Bahali: शिक्षा विभाग में 1.70 लाख से अधिक पदों पर भर्तियां, जानें आवेदन करने की क्या है शर्तें

नाबालिग के साथ पड़ोसी ने किया था रेप, 4 साल बाद कोर्ट ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

UPSC Result 2022: IAS पद पर चुने गए हैं 180 कैंडिडेट्स, जानिए कितनी मिलेगी सैलरी

OMG! संतान सुख का आशीर्वाद देते हैं श्मशान वाले ‘गंगेश्वर नाथ महादेव,’ 121 सालों से भक्तों का अटूट विश्वास

गंगा दशहरा में महाआरती का हुआ भव्य आयोजन, डीएम बने मुख्य जजमान, 18 साल से लगातार जारी है परंपरा

धान की लगाने जा रहे हैं नर्सरी तो कर लें यह छोटा सा काम, बंपर होगी पैदावार, कृषि विशेषज्ञ दे रहे सलाह

नालंदा में है J&K के आखिरी शासक और उनकी पत्नी का मकबरा, इस्लामपुर में ली थी अंतिम सांस, जानें इतिहास

12 जून को पटना में बीजेपी विरोधियों की बैठक, क्या बन जाएगी बात या फंस जाएगा मामला?
.
Tags: Bahas Bihar Ki, Gaya news
FIRST PUBLISHED : May 31, 2023, 18:48 IST








