Haridwar News : स्कूलों में सूचना पट्ट पर लगेंगे गुरुजी के फोटो, बच्चों की सुरक्षा को लेकर शिक्षा विभाग हुआ अलर्ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ओम प्रयास/हरिद्वार. सरकारी, अर्द्ध सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर शिक्षकों और कर्मियों की प्रोफाइल नोटिस बोर्ड पर लगाए जाएंगे. यदि किसी स्कूल द्वारा ऐसा नहीं किया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. बच्चों की सुरक्षा को लेकर शिक्षा विभाग का यह फरमान जारी हुआ था जिसमें स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक और स्कूल में काम करने वाले कार्मिकों की फोटो समेत अन्य जरूरी जानकारियां जैसे पिता का नाम, पता, शैक्षिक योग्यता, मोबाइल नंबर आदि नोटिस बोर्ड पर लगाई जाएंगी.

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने सरकारी, अर्द्ध सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में नोटिस बोर्ड पर यह लगाने के लिए आदेश जारी किए हैं. स्कूलों में बच्चों के साथ होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए यह नियम लागू किया गया है. आमतौर पर अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल में अध्यापकों के भरोसे छोड़कर बेफिक्र हो जाते है. वहीं शिक्षकों द्वारा बच्चों के साथ मार पिटाई की बहुत सी घटनाएं सामने आ चुकी है. जिन पर लगाम लगाने के लिए फोटोयुक्त प्रोफाइल नोटिस बोर्ड पर लगने के लिए विभाग द्वारा यह आदेश जारी किया गया है.

भविष्य में बच्चों के साबित होगा वरदान
इस बात की जानकारी करने के लिए हम शिक्षा विभाग पहुंचे.  मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बताया किस्कूलों में अक्सर बच्चों के साथ मार पिटाई होती है, इन्हीं घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नोटिस बोर्ड पर सभी शिक्षकों और कर्मियों की फोटो लगाने के आदेश दिए गए हैं. स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों की जानकारी बच्चों और अभिभावकों को हो सके इसके लिए यह आदेश भविष्य में बच्चों के लिए अच्छा साबित होगा. जिसमें बाहर से आने वाले अपरिचित व्यक्तियों और शिक्षकों द्वारा बच्चों से मारपीट की घटनाओं पर अंकुश लगेगा.

नोटिस बोर्ड पर होगी शिक्षकों की पूरी जानकारी
बच्चों और अभिभावकों के लिए स्कूल में कार्यरत शिक्षकों और कर्मियों की फोटो, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, पता, शैक्षिक योग्यता आदि महत्वपूर्ण जानकारी नोटिस बोर्ड पर चस्पा होंगे इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है की सरकार बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर है और बच्चों के हित में लगातार प्रयासरत है.

Tags: Haridwar news, Uttarakhand news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें