Live Video: राजस्थान में जानलेवा तूफान, राह चलते स्कूटी सवार युवकों पर गिरा पेड़, सन्न रह गए लोग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

जोधपुर तूफान हादसे का वीडियो आया सामने
राजस्थान में तीन चार दिन से बिगड़ा हुआ है मौसम
जोधपुर में तूफान के कारण कई जगह यातायात अवरुद्ध हुआ

 रंजन दवे.

जोधपुर. राजस्थान में बीते तीन-चार दिन से बिगड़ा हुआ मौसम का मिजाज जानलेवा हो रखा है. राजस्थान में आंधी तूफान के कारण जान माल का खासा नुकसान हो चुका है. तूफान के कारण दो दर्जन से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. अरबों रुपयों का नुकसान हो चुका है. खतरनाक तूफान का ऐसा ही एक वीडियो सनसिटी जोधपुर में सामने आया है, जहां एक पेड़ की भारी टहनी चलते हुए दुपहिया वाहनों पर गिर गई. गनीमत रही इसके नीचे दबने वाले लोगों की बस जान बच गई. यह हादसा वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. अब यह वीडियो सोशल मीडिया में खासा वायरल हो रहा है.

जानकारी के अनुसार यह हादसा जोधपुर के हेरिटेज हाई कोर्ट रोड पर मंगलवार को हुआ. इस सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि तीन युवक स्कूटी पर जा रहे हैं. उस दौरान मौसम बिगड़ा हुआ था. तभी पेट्रोल पंप के पास एक पेड़ की भारी टहनी अचानक से उनके ऊपर आ गिरी. इससे स्कूटी चालक का संतुलन बिगड़ गया और तीन युवक सड़क पर गिर गए. गनीमत रही कि स्कूटी के आसपास चल रहे वाहन उसकी चपेट में आने से बच गए. अन्यथा अन्य लोग भी इनकी चपेट में जाते.

आपके शहर से (जोधपुर)

” isDesktop=”true” id=”6374545″ >

एक युवक के सिर में आई गंभीर चोट
हादसा होते ही आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे और पेड़ की टहनी को हटाकर युवकों को बाहर निकाला. बाद में युवकों को मथुरादास माथुर अस्पताल पहुंचाया गया. हादसे के शिकार हुए युवक दर्पण सिनेमा के पीछे रहने वाले हैं. इनमें अयान, शहजान और आफताब शामिल हैं. हादसे में आफताब के हाथ और सिर में चोट लगी है. शहजान के सिर पर गंभीर चोट आई है. वहीं अयान को मामूली चोटें आईं है.

जोधपुर में कई जगह हुआ यातायात अवरुद्ध
तूफान और बारिश के कारण जोधपुर के अलग-अलग हिस्सों में कई हादसे सामने आए हैं. इनमें कई जगह हादसे सड़कों के क्षतिग्रस्त होने से कारण तो कहीं पेड़ या फिर उनकी टहनियां टूटने के कारण हुए हैं. इसके कारण कई जगह यातायात अवरुद्ध हो गया. उल्लेखनीय है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण जोधपुर में मंगलवार को ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया था. इसके साथ ही आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से भी एडवाइजरी जारी की गई थी कि बेवजह घर से बाहर ना नहीं निकले.

Tags: Jodhpur News, Latest viral video, Rajasthan news, Weather Alert

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें