42 की उम्र में बिजली सा शिकार, चुन-चुन कर नौजवानों का किया काम तमाम, ऐसा कारनामा IPL में दोहराना नामुमकिन!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

आईपीएल में कायम है बूढ़े शेर की बादशाहत
लीग में इससे पहले कोई ना कर सका ऐसा काम

नई दिल्‍ली. खेल से रिटायरमेंट लेकर परिवार संग जिंदगी के सुख लेने की उम्र में वह लोगों को अब भी मैदान में चौंका रहा है. रिटायरमेंट का सवाल हमेशा एक क्विज की तरह है, जिसे वह खुद नहीं सुलझाता बल्कि बार-बार फैंस की तरफ ही उछाल देता है. उम्र बढ़ने के साथ ही वह खेल के मैदान में और भी असरदार होता जा रहा है. अपनी बरसों की बादशाहत को चुनौती देने वाले तमाम नौजवानों को यह उम्रदराज मगर बेरहम राजा चुन-चुनकर रास्ते से हटाकर राज करता रहा है. आईपीएल 2023 में भी इस बूढ़े शेर की चालाकी और फुर्ती सभी ने देखी.

36 दिन बाद 7 जुलाई 2023 को 43वें साल में कदम रखने जा रहे एमएस धोनी आईपीएल 2023 के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी रहे हैं. 42 की उम्र पार करने की दहलीज पर खड़े इस लीजेंड ने रिकॉर्ड पांचवी बार आईपीएल जीतने का जो कारनामा कर दिखाया वह इतिहास में शायद दोहराया ना जा सके. उम्र के इस पड़ाव पर भी धोनी की फुर्ती में कमी नहीं आई है. फाइनल में भी इसकी झलक देखने को मिली जब उन्‍होंने लीग के टॉप स्कोरर शुभमन गिल के स्‍टंप पलक झपकते ही हिला दिए.

आईपीएल इतिहास की बात करें तो 2008 से 2023 तक पिछले 16 सीजन में ऐसा एक भी कप्तान नहीं जिसने 40 या इससे ज्‍यादा उम्र में ट्रॉफी जीतने का कीर्तिमान बनाया हो. धोनी के बाद लीजेंड लेग स्पिनर शेन वॉर्न ही ऐसे कप्तान रहे हैं जो 39 की उम्र में आईपीएल ट्रॉफी जीते. वहीं, उम्र के मामले में तीसरे नंबर पर वॉर्न के हमवतन एडम गिलक्रिस्ट हैं, जिन्होंने 37 की उम्र में अपनी टीम डेक्कन चाजर्स हैदराबाद को 2009 में आईपीएल ट्रॉफी जिताई थी.

IPL Final में जब-जब रहा हिट, टीम गई पिट, जानिए कौन है लीग का सबसे बदनसीब खिलाड़ी?

आईपीएल में बतौर कप्तानी के सफल आंकड़ों में भी एमएस धोनी अव्वल हैं. माही ने लीग के 14 सीजन में 226 मुकाबलों में कप्तानी की है. इसमें से 133 मैचों में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स को जीत मिली और उसने 5 आईपीएल ट्रॉफी भी कब्जाईं. धोनी का आईपीएल में कप्तानी की जीत का औसत रिकार्ड 59.37 प्रतिशत है. माही को सबसे तगड़ी चुनौती देने वाले कप्तान मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा हैं. आईपीएल में पहली बार 5 ट्रॉफी जीतने वाले हिटमैन ने 158 मैच में कप्तानी की है, जिसमें मुंबई 87 बार जीती है. रोहित शर्मा का बतौर कप्तान जीत का औसत 56.32 फीसदी है.

Tags: Chennai super kings, IPL 2023, Ms dhoni

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें