
बहुत पहले से ही यह माना जाता रहा है कि जितना विशाल हमारी हमारा ब्रह्माण्ड और गैलेक्सी तक है यह मानना गलत होगा कि मिल्की वे में पृथ्वी के अलावा कोई और आवासीय ग्रह हो ही नहीं सकता है. हमारी अपनी गैलेक्सी मिल्की वे में बहुत सारे तारे हमारे गर्म पीले सूर्य की तुलना में छोटे और ठंडे हैं और इनका भार भी सूर्य से करीब आधा ही है. ऐसे तारों के चक्कर लगाने वाले ग्रहों की संख्या अरबों में है. ऐसे में नए अध्ययन ने इस बात की पड़ताल की है कि इनमें से कितने ग्रह आवासीय हो सकते हैं. पाया गया है कि अधिकांश ग्रह अपने तारे के पास होने के कारण बहुत ही ज्यादा गर्म हैं या जल गए हैं, लेकिन एक तिहाई आवासीय हो सकते हैं. (प्रतीकात्मक तस्वीर: Wikimedia Commons)
Author: Up Head Line
Views: 17








