‘असुर’ से ‘स्कूप’ तक, ओटीटी पर मिलेगा मनोरंजन का डबल डोज, जून में रिलीज होने जा रही हैं धासू फिल्में-सीरीज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. इस साल जहां एक तरफ बड़े पर्दे पर लगातार बड़े स्टार्स की फिल्में रिलीज हो रही हैं. वहीं ओटीटी पर भी नए कंटेंट की बौछार आ गई है. बीते दिनों ओटीटी पर ‘दहाड़’ से लेकर ‘फर्जी’ तक कई वेब सीरीज धमाल मचा चुकी हैं. ऐसे में नए महीने के शुरुआत के साथ ही अब एक बार फिर नए और फ्रेश कंटेंट रिलीज के लिए तैयार हैं. तो आप आराम से घर में बैठकर इन फिल्मों और वेब सीरीज का लुत्फ उठा सकते हैं. 

इस महीने रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज की लिस्ट में शाहिद कपूर की फिल्म से लेकर शोभिता धुलिपाला और अरशद वारसी की पॉपुलर वेब सीरीज भी शामिल हैं. तो चलिए जानते हैं  कि आप कहां और किस दिन ये फिल्में और सीरीज देख सकते हैं-

असुर 2-
अरशद वारसी, बरुण सोबती और रिद्धि डोगरा की पॉपुलर वेब सीरीज ‘असुर’ का सीजन 1 सुपरहिट रहा था. इस सीरीज ने ओटीटी पर तहलका मचा दिया था. सीजन 1 की सफलता के बाद से ही ऑडियंस इस सीरीज के सीजन 2 का बेसब्री से इंतजार कर रही थी. अब जाकर दर्शकों  का इंतजार खत्म हुआ. ‘असुर 2’ कल यानी 1 जून को रिलीज होने जा रही है. इस सीरीज को आप जियो सिनेमा पर मुफ्त में देख सकते हैं. 

स्कूल ऑफ लाइज –
क्राइम, सस्पेंस और थ्रिलर के शौकीन लोगों के लिए डिज्नी प्लस होस्टस्टार पर ‘स्कूल ऑफ लाइज’ रिलीज होने जा रहा है. इस सीरीज में निम्रत कौर लीड रोल में नजर आने वाली हैं. इस सीरीज की कहानी एक बच्चे के स्कूल से खो जाने पर आधारित है. ये सीरीज 2 जून से डिज्नी प्लस होस्टस्टार पर स्ट्रीम करेगी. 

स्कूप-
करिश्मा तन्ना एक लंबे अरसे बाद पर्दे पर वापसी कर रही हैं. ये एक्ट्रेस 2 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली वेब सीरीज ‘स्कूप’ में नजर आने वाली हैं. हंसल मेहता की इस सीरीज का ऑडियंस को काफी समय से इंतजार था. 

ब्लडी डैडी-
‘फर्जी’ से ओटीटी डेब्यू करने के बाद शाहिद कपूर एक बार फिर ओटीटी पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं. ‘फर्जी’ के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद अब उनकी अपकमिंग फिल्म ‘ब्लडी डैडी’ से उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं. ये फिल्म 9 जून को जियो सिनेमा पर रिलीज हो रही है. आप इस फिल्म को फ्री में एंजॉय कर सकते हैं. 

द नाइट मैनेजर 2 –
ओटीटी क्वीन शोभिता धुलिपाला, आदित्य रॉय कपूर और अनिल कपूर की वेब सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ का दूसरा सीजन भी आपको एंटरटेन करने के लिए तैयार है. हालांकि, इस सीरीज के दूसरे सीजन के लिए आपको थोड़ा सा और इंतजार करना पड़ेगा. ‘द नाइट मैनेजर 2’ 30 जून से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी.

Tags: Arshad warsi, Shahid kapoor, Upcoming web series on OTT, Web Series

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें