क्या आपको भी बदलने हैं 2000 के नोट? जून में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें से पहले चेक कर लें लिस्ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

बैंकों की छुट्टी हर राज्य के हिसाब से अलग-अलग होती है.
बैंक अवकाश आरबीआई द्वारा तय किए जाते हैं.
बैंकिंग सर्विस, एटीएम से ट्रांजेक्शन की सुविधा उपल्ध रहेंगी.

Bank Holidays in June 2023: जहां एक ओर लोगों को 2000 रुपये के नोट बदलने की चिंता है वहीं दूसरी ओर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जून 2023 के लिए बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है. ऐसे में ये बेहद जरूरी है कि आपको पता हो कि इस बार जून में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे. वरना आपको खाली हाथ वापस आना पड़ेगा. बता दें कि भारत में बैंक अवकाश आरबीआई द्वारा तय किए जाते हैं. आरबीआई हर साल बैंक छुट्टियों की एक सूची प्रकाशित करता है, जिसमें राष्ट्रीय अवकाश, राज्य अवकाश और धार्मिक अवकाश शामिल होते हैं.

जून में कुल 12 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. केंद्र सरकार की ओर से 2000 हजार के नोट भी बंद कर दिए गए हैं. जिनको बैंक में जमा कराने और बदलने के आदेश दिए गए हैं, 30 सिंतबर की आखिरी तारीख हैं. अगर आप जून के महीने में बैंक जाने की सोच रहे हैं तो इस लिस्ट पर जरूर ध्यान दें.

ये भी पढ़ें: दुनिया के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन पर है सीक्रेट प्लेटफॉर्म! कौन करता है इसका यूज? कहां जाती है यहां से ट्रेन

जून में कुल 12 दिन बंद रहेंगे बैंक
आपको बता दें कि बैंकों की छुट्टी हर राज्य के हिसाब से अलग-अलग होती है. बैंक हॉलिडे लिस्ट के अनुसार क्षेत्रीय त्योहार के मामले में सिर्फ संबंधित राज्य में ही उस दिन बैंकिंग कामकाज ठप रहेंगे. आरबीआई के मुताबिक हर बैंक में साप्ताहिक छुट्टी यानी रविवार और दूसरा और चौथे शानिवार की छुट्टी रहती है.

हालांकि लोगों के लिए वर्किंग डे की तरह नॉन-वर्किंग डे पर भी ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस, एटीएम से ट्रांजेक्शन की सुविधा उपल्ध रहेंगी. तो चलिए आपको बताते हैं कि जून के महीने में किस-किस दिन बैंक बंद रहने वाले हैं, जिससे की आप अपने जरूरी काम उसी के हिसाब से करें और किसी काम में देरी न हो.

जून में इस दिन रहेंगे बैंक बंद (June 2023 Bank Holidays List)
4 जून 2023- रविवार की साप्ताहिक छुट्टी
10 जून 2023- दूसरे शानिवार की छुट्टी
11 जून 2023- रविवार की साप्ताहिक छुट्टी
15 जून 2023- वीरवार, राजा संक्रांति के दिन (इस दिन ओडिशा और मिजोरम में बैंक रहेंगे बंद)
18 जून 2023- रविवार की साप्ताहिक छुट्टी
20 जून 2023- शानिवार, रथ यात्रा की छुट्टी (इस दिन ओडिशा और मणिपुर में बैंक रहेंगे बंद)
24 जून 2023- बुधवार, महीने की चौथा शानिवार
25 जून 2023- रविवार की साप्ताहिक छुट्टी
26 जून 2023- सोमवार, खर्ची पूजा की छुट्टी (इस दिन त्रिपुरा में बैंक रहेंगे बंद)
28 जून 2023- बुधवार, ईद-उल-अजहा की छुट्टी (इस दिन जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र और केरल में बैंक रहेंहे बंद)
29 जून 2023- वीरवार, ईद-उल-अजहा की छुट्टी (इस दिन देशभर में बैंक में रहेंगे)
30 जून 2023- शुक्रवार, रीमा-ईद-उल-अजहा की छुट्टी (इस दिन मिजोरम औप ओडिशा में बैंक रहेंगे बंद

Tags: Bank Holiday, Bank holiday list, Bank holidays

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें