मौसी के गांव से आता था रिश्तेदार, कई बार नाबालिग से किया दुष्कर्म, 6 हफ्ते की हुई गर्भवती

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. दिल्ली में 16 साल की किशोरी से उसके दूर के रिश्तेदार ने कथित रूप से बलात्कार किया जिसके बाद वह गर्भवती हो गई. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घटना का पता मंगलवार को चला जब लड़की पेट में दर्द होने के बाद अस्पताल पहुंची. उसकी चिकित्सकीय जांच में खुलासा हुआ कि वह छह हफ्ते की गर्भवती है. पुलिस के अनुसार, दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने नाबालिग की काउंसलिंग की. उसने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति ने उसका यौन उत्पीड़न किया जो उसका दूर का रिश्तेदार है.

उसने यह भी दावा किया कि आरोपी दिल्ली में उसके घर पर भी आया था और वहां भी उसका यौन उत्पीड़न किया था. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (2) एन (एक ही महिला से बार बार बलात्कार करना) और यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है.’ पुलिस को अस्पताल प्रशासन से सूचना दी कि एक नाबालिग लड़की के गर्भवती होने के बाद उसे अस्पताल लाया गया है.

पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस की एक टीम अस्पताल पहुंची और लड़की को लेडी हाडिंर्ग अस्पताल में ट्रांसफर किया, जहां पता चला कि वह छह हफ्ते की गर्भवती है. पुलिस ने पीड़िता को बताया कि उत्तर प्रदेश में उसकी मौसे के गांव में एक मुकेश नाम के युवक ने संबंध बनाया. अधिकारी ने कहा कि मुकेश भी दिल्ली में उसके घर आया और उसका यौन उत्पीड़न किया. भारतीय दंड संहिता की धारा 376(2) और पॉक्सो की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपी पीड़िता का दूर का रिश्तेदार है.

Tags: Crime News, Delhi Crime News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें