रांची. लव जिहाद के रूप मे झारखंड के नाम फिर सामने आया है जिसके बाद मामले मे रांची के गोंदा थाने में मामला दर्ज किया गया है. 376 सहित अन्य धाराओं मे ये मामला दर्ज किया गया है. मामले की जानकारी देते हुए रांची एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस के द्वारा भेजे गए मामले पर संज्ञान लिया गया है और उसके बाद उसपर केस भी दर्ज किया गया है. इस के से जुड़ी तमाम चीजों की जांच की जा रही है. एसएसपी ने कहा कि जो भी उचित कानूनी कार्रवाई होगी वो जांच के उपरांत जरूर की जाएगी.
वहीं जानकारी के मुताबिक, पीड़िता के साथ जो ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू वर्ष 2021 मे हुआ था. पीड़िता के आवेदन में ये बताया गया है कि वर्ष 2021 के मार्च माह मे होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया. रांची स्थित कांके में जहां तनवीर ने कोल्ड ड्रिंक मे कुछ मिला दिया. कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद सिर भारी हो गया और फिर तनवीर उसे कमरे में ले गया और उसकी कई अश्लील तस्वीरें भी निकालीं. जिसके बाद से वो उसके साथ ब्लैकमेलिंग का खेल खेलने लगा. वहीं, इस मामले पर तनवीर ने आरोपों को खारिज किया है और पीड़िता के पास अपने पैसे होने की बात कही है.
आपके शहर से (रांची)

युवक को लड़की छेड़ना पड़ा भारी, लोगों ने पोल में बांधकर पीटा, वायरल हुआ Video

Gumla News: इलाज कराने पहुंची नाबालिग के साथ झोलाछाप डॉक्टर ने किया रेप

अगर आप भी तोहफा देते समय होते हैं कंन्फ्यूज, तो आप के लिए इस थाली से बेहतर कुछ नहीं

JAC 12th Result 2023: सुमित 89.4% के साथ कॉमर्स में बने जमशेदपुर टॉपर, बोले-सेल्फ स्टडी से मिली सफलता

रांची, दुमका और गोड्डा समेत सफेदपोशों के कई ठिकानों पर ED की छापेमारी, 65 लाख रुपए और कई डिजिटल उपकरण मिले

JAC 12th Result: किसान के बेटे ने किया कमाल, आर्ट्स में 91.4% लाकर बना गोड्डा टॉपर

JAC 12th Result: पलामू की अंकिता अभाव के बावजूद बनी डिस्ट्रिक टॉपर, कॉमर्स में हासिल किए 87.6% मार्क्स

JAC 12th Result 2023: JEE मेंस में RO रिपेयर के बेटे ने किया था पलामू टॉप, इंटर में भी दिखा दम

JAC 12th Result: बर्तन बनाने वाले की बेटी का दिखा दम, 91.6% के साथ आर्ट्स में बनी गुमला टॉपर

CUET Admission 2023: दिल्ली यूनिवर्सिटी जून के पहले हफ्ते में शुरू करेगी CSAS पोर्टल, दाखिले में क्या है इसका रोल

JAC 12th Result: ठेका मजूदर की बेटी आर्ट्स में 90.4% लाकर बनी जमशेदपुर टॉपर, IAS बनने का है सपना
घटना सामने आने के बाद झारखंड का सियासी पारा भी गर्म है. मुख्य विपक्षी दल बीजेपी ने वर्तमान राज्य सरकार से सवाल किए हैं. भाजपा का कहना है कि ये कोई पहला मामला नहीं जब लव जिहाद के मामले इस सरकार के कार्यकाल में देखने और सुनने को मिली. मामले पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य में इस तरह के मामलों मे इजाफा हुआ है, लेकिन वर्तमान सरकार इनपर सख्त कार्रवाई करने के बजाए मामले मे ढीलापन रखती है. जिस कारण तुष्टीकरण को हवा मिलती है.
मामले में सत्ता पक्ष का कहना है कि कोई भी मामला हो धर्म से ऊपर उठकर ये सरकार जो गलत है, सरकार उसपर कार्रवाई करती है. जेएमएम प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा कि इस मामले में भी कानून अपना कार्य करेगी, लेकिन जो लोग सवाल उठाते हैं उन्हें भी अपनी गिरेबां में झांकने की जरूरत है. आखिर कुछ जगहों पर उनके मुंह क्यों बंद हो जाते हैं. बहरहाल, रांची पुलिस अनुसंधान में लगी है तो वहीं राजनीतिक दल अपने हिसाब से इस मसले को लेकर आरोप-प्रत्यारोप लगा अपने वोट बैंक की राजनीतिक साधने में लगे हैं.
.
FIRST PUBLISHED : May 31, 2023, 14:59 IST








