कैसी मां ? अपने ही बेटे का सिर पकाकर खा गई, वह भी सिर्फ इतनी छोटी बात के लिए

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मां के लिए बच्चे भगवान से कम नहीं होते. वे उनके लिए जान न्योछावर करने को भी तैयार हो जाती हैं. बड़ी से बड़ी विपदा से भी लड़ जाती हैं लेकिन उनके ऊपर कोई आंच नहीं आने देती. पर आज हम आपको एक ऐसी मां के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने न सिर्फ अपने बेटे का कत्ल किया बल्कि उसका सिर पकाकर खा गई. आप सोच रहे होंगे कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं होगी लेकिन यह और भी चौंकाने वाली बात है कि जांच में वह बिल्कुल चुस्त-दुरुस्त पाई गई है. यानी उसकी मानसिक हालत बिल्कुल सही है.सिर्फ एक छोटी सी बात के लिए उसने इतने बड़े कांड को अंजाम दिया.

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला मिस्र का है. हाल ही में इस महिला को अदालत में पेश किया गया. 29 साल की हाना मोहम्मद हसन ने कुबूल किया कि उसने बच्चे के साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दी थीं. हसन ने माना उसने अपने 5 साल के बच्चे पर तीन बार हथौड़े से हमला किया. उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए. इतना ही नहीं वह अपने बच्चे के सिर को चूल्हे पर पकाकर खा गई. मामले का खुलासा तब हुआ जब बच्चे के चाचा अबू शालबी उस घर पहुंचे और बाल्टी में बच्चे के शरीर के अंग बिखरे पड़े देखे. उन्होंने हाना से पूछताछ की लेकिन उसने कुछ नहीं बताया तब यूसुफ ने तुरंत पुलिस को इसके बारे में सूचना दी. पुलिस घर पर पहुंची तो बच्चे की हालत देखकर दंग रह गई.उसने हाना को तुरंत गिरफ्तार कर लिया लेकिन पूछताछ में हाना कुछ भी बताने से इंकार कर रही थी. बाद में जब पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने वजह बताई.

मह‍िला ने बताई कत्‍ल की वजह
हाना ने बताया कि हाल ही में उसकी शादी टूट गई थी. वह नहीं चाहती थी कि अपने पूर्व पति को अपना बेटा दे. वह कानूनी लड़ाई भी नहीं लड़ना चाहती थी.वह हमेशा चाहती थी कि बेटा उसके पास रहे, लेकिन बीच-बीच में उसके पूर्व पति बेटे के साथ कम्युनिकेशन कर रहे थे. उससे मिलने आ जाते थे बेटा भी उन लोगों के साथ घुल मिल रहा था. योग्यता चाहिए अच्छा नहीं लगता शुरुआत में तो पुलिस को लगा कि शायद उसकी मानसिक स्थिति खराब है लेकिन जांच हुई तो पता चला कि वह बिलकुल दुरुस्त है उसे किसी तरह की कोई बीमारी नहीं थी इतना ही नहीं उसने हत्या करते समय किसी दवा का सेवन भी नहीं किया था यानी कि वह जो कर रही थी सब सोच समझ कर कर रही थी.

पत‍ि ने सुनाई पूरी कहानी
हाना के पूर्व पति ने कहा, वह भयानक मंजर था जब मैं पहुंचा, मैं अपने बेटे को देखना चाहता था लेकिन पुलिस ने हालात देखकर मुझे देखने भी नहीं दिया. हम 4 साल पहले एक दूसरे से अलग हो गए थे क्योंकि उसके पास उसके पिता की जमीन थी. उसने कहा कि अगर आपको अपने परिवार के साथ रहना है तो आपको मेरा घर छोड़ना होगा. मैं उसका घर छोड़कर अपने परिवार के साथ आ गया. मैंने तलाक के बाद भी उससे सुलह करने की कोशिश की क्योंकि मुझे अपने बेटे की फिक्र थी. मैं नियमित रूप से अपने बेटे का ख्याल रखता था.उसके लिए कपड़े लाता था उसकी जरूरत की चीजें खरीद कर देता था, लेकिन वह मेरे बेटे को मुझसे दूर रखना चाहती थी मुझसे नफरत करती थी. बच्चे के मन में नफरत पैदा कर रही थी

Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें